फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   weight of worry calculator stress measurement 

ऐसा मापक इजाद, जो बताएगा आपके दिमाग पर कितने किलो का बोझ

Sun, 05 Mar 2017 09:14 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Sun, 05 Mar 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
weight of worry calculator stress measurement 

यूं तो लोग कि सी चीज की फिक्र का लेखाजोखा आंकड़ों में नहीं दे पाते हैं, लेकिन ब्रिटेन की एक इंश्योरेंश कंपनी ने ऐसा मापक ईजाद किया है जिससे अब आप दूसरों अपनी चिंता का आंकड़ा बता सकेंगे। कंपनी ने इसे ‘वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर’ नाम दिया है। इसके लिए सिर्फ एक क्विज में भाग लेना होगा।

विज्ञापन


यह क्विज एक मैथेमेटिक फॉर्मूला है। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप कितने मानसिक बोझ लिए बैठे हैं। कंपनी ने इसके परीक्षण के लिए एक सर्वे कराया। इसमें पाया कि औसतन हर व्यक्ति पर करीब 225 किलो चिंता का बोझ है, जो किसी भालू या बड़े शेर के बराबर है। 
विज्ञापन


यह कैलकुलेटर हर चिंताओं के लिए अलग-अलग परिणाम अंक में बताएगा। इससे पहले कैलकुलेटर के सवालों के जवाब देने होंगे। इससे यह भी पता चलेगा कि आप हर दिन किस बात पर कितनी देर चिंता करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की चिंता का सबसे बड़ा करण पैसा है

weight of worry calculator stress measurement 

वट ऑफ वरी कैलकुलेटर इन अंकों को उस फॉर्मूले पर सेट करेगा और रिजल्ट देगा। यह रिजल्ट किलोग्राम में होगा। जैसे, अगर आपका रिजल्ट 90 किलो आया। इसका मतलब होगा कि आप हर वक्त अपने ऊपर 90 किलो अतिरिक्त वजन ढो रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर होता है।
इसे लेकर लोग अधिक रहते हैं चिंतित


फर्म के आंकड़ों के मुताबिक,  लोगों की चिंता का सबसे बड़ा करण पैसा है। इसका वजन औसतन 69.5 किलो है। इसके बाद निजी रिश्ते, करियर, शरीर और लुक्स की क्रमश: चिंता सताती रहती है। इनके अलावा खुद के बार में दूसरों की सोच को लेकर भी चिंतित रहते हैं। वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर डेवलप करने वाली फर्म ने अलग-अलग देशों में सर्वे कराया।

करीब एक लाख लोगों ने क्विज में भाग लिया। इसके सवालों के जवाब के आधार पर फर्म ने पाया कि हर शख्स प्रतिदिन औसतन 2 घंटे 28 मिनट का वक्त अलग-अलग बातों पर चिंता करने में बिताता है। रोज का समय मिलाकर साल के करीब 900 घंटे होते हैं।

 

यह है फॉर्मूला

weight of worry calculator stress measurement 
शोधकर्ताओं ने चिंता का वजन जानने के लिए  5a+Y+T = X फॉर्मूला का इस्तेमाल किया था। कैलकुलेटर भी इसी पर परिणाम बताता है। 

ए= जिंदगी के सभी पहलुओं से जुड़ी सामान्य चिंता
वाई= अन्य चिंताओं (परिवार, पैसा इत्यादि) का कुल स्तर 
टी= चिंता में बिताया गया समय
एक्स= चिंता का वजन

कैसा है कैलकुलेटर
कंपनी ने मैथेमेटिक फॉर्मूला पर तैयार किए गए ‘वेट ऑफ वरी कैलकुलेटर’ को एक गेम जैसा बनाया है। इसमें कुल सात स्लाइड हैं। हर स्लाइड में दो से तीन सवालों के जवाब देने होंगे। जो जिंदगी के किसी एक क्षेत्र से जुड़े हैं। जैसे- आर्थिक, स्वास्थ्य, समाज, निजी, रिश्ते , कामकाज और सामान्य मुद्दे। खास बात यह है कि इन सवालों के जवाब लिखने नहीं होंगे। सिर्फ दिए गए उत्तरों में से एक को चुनना होगा या फिर 10 प्वाइंट स्केल पर रेटिंग देनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed