{"_id":"609f50ebd37c1024c62c8fbe","slug":"walmart-said-customers-and-staff-who-are-fully-vaccinated-against-no-longer-have-to-wear-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलमार्ट: कोविड वैक्सीन की खुराक लेने वाले ग्राहकों व कर्मचारियों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वॉलमार्ट: कोविड वैक्सीन की खुराक लेने वाले ग्राहकों व कर्मचारियों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं
Sat, 15 May 2021 10:11 AM IST
डिंपल अलावाधी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 15 May 2021 10:11 AM IST
सार
वॉलमार्ट ने कहा है कि जिन ग्राहकों को कोविड-19 का टीका लग गया है, उन्हें अब वॉलमार्ट के स्टोर में मास्क लगाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Walmart
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने कहा है कि जिन ग्राहकों को कोविड-19 का टीका लग गया है, उन्हें अब वॉलमार्ट के स्टोर में मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी अगले सप्ताह से यह नियम लागू होगा।
विज्ञापन
इस संदर्भ में कंपनी ने एक बयान में कहा, 'कंपनी टीकाकरण वाले ग्राहकों का बिना मास्क के खरीदारी करने के लिए स्वागत करती है और हम अनुरोध करते हैं कि गैर-टीकाकरण वाले ग्राहक और सदस्य हमारे स्टोर और क्लब्स में मास्क लगाएं।' हालांकि जहां स्थानीय अधिकारियों द्वारा मास्क लगाना आवश्यक किया गया है, वहां अभी भी मास्क अनिवार्य है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को 75 डॉलर का बोनस
कंपनी ने कहा कि जिनको टीका लगे दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है, ऐसे कर्मचारी 18 मई से मास्क लगाना बंद कर सकते हैं। यदि कर्मचारी साबित करते हैं कि उन्होंने टीके की खुराक ले ली है, को कंतनी उन्हें 75 डॉलर का बोनस भी देगी।
विज्ञापन
जुलाई 2020 में अनिवार्य किया था मास्क लगाना
वॉलमार्ट ने पिछले साल जुलाई में सभी ग्राहकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया था। अब यह अनिवार्यता हटाने वाली पहली अमेरिकी दिग्गज कंपनी बन गई है। कंपनी अमेरिका में सबसे बड़ी निजी नियोक्ता है। वॉलमार्ट में लगभग 15 लाख कर्मचारी हैं। महामारी के बावजूद पिछले साल 2020 में वॉलमार्ट की बिक्री में वृद्धि देखी गई।
वैक्सीन लगा चुके लोग बिना मास्क निकल सकते हैं बाहर
मालूम हो कि इससे पहले अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से पहले वाली जिंदगी की ओर लौटने का बड़ा संकेत देते हुए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कहा था कि जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ली है उन्हें मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। सीडीसी ने कहा कि घरों से बाहर जाने और अंदर रहने दोनों के लिए यह सिफारिश की जाती है। सीडीसी द्वारा यह घोषणा करने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में पत्रकारों के सामने बिना मास्क लगाए पहुंचे थे।