फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian-strikes-ukraine-12-killed-indian-citizen-volodymyr-zelenskyy-putin-russia-ukraine-war

रूस का यूक्रेन पर हमला: जेलेंस्की बोले- मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल; हुआ और क्या नुकसान?

Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
एएनआई, कीव Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में मंगलवार को हमलों का एक और बड़ा दौर देखने को मिला। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, रातभर हुए रूसी हवाई हमलों में 12 लोगों की जान गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हमलों में मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिससे आवासीय इमारतों के साथ नागरिक और परिवहन ढांचे को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
russian-strikes-ukraine-12-killed-indian-citizen-volodymyr-zelenskyy-putin-russia-ukraine-war
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रूस की ओर से यूक्रेन में रातभर किए गए बड़े हवाई हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कुल 12 लोग मारे गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है और हमले में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन लोगों ने अपने परिवार और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"
विज्ञापन


हमले के बाद कई इलाकों में राहत और बचाव का काम जारी है। जेलेंस्की ने बताया कि कीव और आसपास के क्षेत्र में ही करीब 350 राहतकर्मी हमले के बाद के हालात से निपटने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हमले में बड़ी संख्या में जेट से चलने वाले ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। आवासीय इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


रूस के हमलों को लेकर क्या बोले जेलेंस्की?
जेलेंस्की के अनुसार, बोरिस्पिल में पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हुई और 50 लोगों को वहां से निकाला गया। शहर में चार लोगों की मौत हुई और 13 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि ओडेसा और आसपास के क्षेत्र में भी पिछली शाम से निर्देशित हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं। इन हमलों के कारण हजारों परिवार बिजली के बिना रह गए हैं और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोमानिया से लगी सीमा पर एक सीमा चौकी को जानबूझकर निशाना बनाया गया। निर्यात से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। जेलेंस्की ने बताया कि कीव में एक रेलवे डिपो पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हुई। खेरसॉन, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया, खारकीव, चेर्निहीव, जाइटोमिर, सूमी और द्नीप्रो क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया।

रूस पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप
जेलेंस्की ने रूस पर नागरिकों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "रूस हमेशा अपने हमलों की योजना इस तरह बनाता है कि लोगों के जीवन को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचे और वह तभी सफल होता है जब हवाई रक्षा क्षमताएं पर्याप्त नहीं होतीं।" उन्होंने यूक्रेन को बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव की क्षमता उपलब्ध कराने में मदद करने वालों का आभार जताया और कहा कि इस सहायता को बढ़ाना बेहद जरूरी है।

पुतिन का नाम लेकर क्या बोले जेलेंस्की?
जेलेंस्की ने कहा, "रूसी आतंक के शिकार लोगों की संख्या सीधे तौर पर सहायता के हर नए पैकेज पर निर्भर करती है। मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं जो यूक्रेन को अधिक मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।" इससे पहले जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर और अधिक युद्ध की इच्छा रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि रूस के बारे में यूक्रेन और उसके सहयोगियों की सभी खुफिया जानकारी तथा संकेत बताते हैं कि रूसी नेता व्यक्तिगत रूप से और युद्ध चाहते हैं।

जेलेंस्की ने कहा था, "फिलहाल, दुर्भाग्य से, हमारी और हमारे सहयोगियों की सभी खुफिया जानकारी तथा रूस से मिलने वाले सभी संकेत बताते हैं कि रूसी नेता व्यक्तिगत रूप से और अधिक युद्ध चाहते हैं। यहां तक कि अभी, जब उनके अपने समाज का पूर्ण बहुमत संपर्क रेखा पर युद्ध रोकने के लिए सहमत हो सकता है।"


अमेरिकी राष्ट्रपति के दूतों से की बातचीत
सोमवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर से बातचीत की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति की यूक्रेन यात्रा की संभावित तारीखों पर चर्चा हुई। जेलेंस्की ने अमेरिकी दूतों को युद्ध के मोर्चे की स्थिति की जानकारी भी दी। उन्होंने दावा किया कि रूस की बढ़त सीमित रही है और इसके लिए उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed