फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PMO Crops PM Modi From SCO Photo, Shehbaz Sharif Later Shares Full Picture

जगहंसाई के बाद पलटा पाकिस्तान: पहले पीएम मोदी को फोटो से हटाया, किरकिरी कराने के बाद पोस्ट की पूरी तस्वीर

Tue, 01 Sep 2026 04:33 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 01 Sep 2026 04:33 PM IST
सार

शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन की एक तस्वीर को लेकर पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई। तस्वीर में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ अन्य नेताओं को काट दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय ने वह तस्वीर हटा दी और पूरी तस्वीर दोबारा पोस्ट की, जिसमें पीएम मोदी समेत सभी नेता साफ दिखाई दे रहे हैं। हालाकि फिर शहबाज ने भी पूरी तस्वीर साझा की। आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं... 

विज्ञापन
Pakistan PMO Crops PM Modi From SCO Photo, Shehbaz Sharif Later Shares Full Picture
फिर फजीहत करवा बैठा पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर नेताओं की एक समूह तस्वीर साझा की, लेकिन इसमें पीएम मोदी और कुछ अन्य नेताओं को तस्वीर से हटा दिया गया था। इसके बाद तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पीएम मोदी को तस्वीर से क्यों हटाया?

पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई तस्वीर में शहबाज शरीफ को समूह के बीच में दिखाया गया था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साझा की गई तस्वीर में पूरा समूह दिखाई दे रहा था और उसमें शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। दोनों तस्वीरों की तुलना के बाद लोगों ने पाकिस्तान की पोस्ट पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। इसके बाद शहबाज ने पूरी तस्वीर पोस्ट की। शहाबज की पोस्ट के बाद पीएमओ ने पुरानी फोटो डिलीट की और पूरी तस्वीर नई पोस्ट में डाली।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे प्रतिक्रिया दी?

  • कटी हुई तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना पूरी तस्वीर से की। 
  • कई लोगों ने मूल तस्वीर साझा करके दोनों पोस्ट के बीच अंतर दिखाया। 
  • कुछ लोगों ने शहबाज शरीफ को कटोरा पकड़े हुए दिखाने वाली तस्वीरें भी साझा कीं। 
  • यह प्रतिक्रिया शहबाज शरीफ के पुराने बयान की याद दिलाने के लिए थी, जिसमें उन्होंने आर्थिक मदद मांगने के लिए दुनिया भर में जाने की बात कही थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर क्या कहा?

एससीओ देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संगठन को आतंकवाद और उसकी फंडिंग के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड की गुंजाइश नहीं होने की बात कही। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दुनिया के सभी युद्ध और विवाद बातचीत और कूटनीति से सुलझाए जाने चाहिए, क्योंकि युद्ध के मैदान से कोई समाधान नहीं निकल सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed