फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vladimir Putin: '200 अरब डॉलर की संपत्ति, 70 करोड़ की नौका,' दुनिया के सबसे अमीर राजनेता के पास कितनी दौलत?

Sun, 21 Jan 2024 07:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Jan 2024 07:26 PM IST
सार

Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यह दावा करते रहे हैं कि उन्हें आधिकारिक रूप से केवल 140,000 डॉलर का सालाना वेतन मिलता है। लेकिन, उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति अलग ही कहानी बताती है। 
 

विज्ञापन
Vladimir Putin: Worlds Richest Politician Worth USD 200 Billion , Owns A USD 700 Million Jet
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : अमर उजाला।

दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं के नामों की जब भी चर्चा होती है, तो सबसे ऊपर व्लादिमीर पुतिन का नाम नजर आता है। पुतिन दावा करते रहे हैं कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति के रूप में केवल 1,40,000 डॉलर का सालाना वेतन मिलता है। लेकिन, उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति की खबरें एक अलग ही कहानी बताती हैं। बताया जाता है कि उनकी निजी संपत्ति करीब 200 अरब डॉलर है। इसके अलावा, उनके पास 800 वर्ग फुट के अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारों का स्वामित्व है। 

Vladimir Putin: Worlds Richest Politician Worth USD 200 Billion , Owns A USD 700 Million Jet
पुतिन की हवेली। - फोटो : सोशल मीडिया

पुतिन की काला सागर की हवेली
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1990 के दशक के दौरान रूस के एक प्रमुख निवेशक ने दावा किया था कि पुतिन की निजी संपत्ति 200 अरब डॉलर है। तबसे यह दावा लगातार छपता रहता है। इससे पुतिन की दौलत से जुड़े रहस्यों में नई-नई परतें जुड़ती गईं। उनकी निजी संपत्ति में काला सागर की एक चर्चित हवेली भी है। इसको 'पुतिन का कंट्री कॉटेज' के नाम से भी जाना जाता है। 

Vladimir Putin: Worlds Richest Politician Worth USD 200 Billion , Owns A USD 700 Million Jet
फर्नीचर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

पुतिन की हवेली में क्या है?
बताया जाता है कि अपने बयानों के विपरीत पुतिन के पास ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजा हुआ एक संगमरमर का स्विंमिंग पूल, एक एम्फीथिएटर, एक अत्याधुनिक आइस हॉकी रिंक, एक वेगास शैली का कसीनो और एक नाइट क्लब भी है। इस हवेली के इंटीरियर में 5,00,000 डॉलर का डाइनिंग रूम फर्नीचर; 54,000 डॉलर का एक बार टेबल; 850 डॉलर की कीमत वाला टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर कीमत वाले टॉयलेट पेपर होल्डर से सजा हुआ वॉशरूम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vladimir Putin: Worlds Richest Politician Worth USD 200 Billion , Owns A USD 700 Million Jet
द फ्लाइंग क्रेमलिन - फोटो : सोशल मीडिया

पुतिन की फिजूलखर्जी की सूची में ये चीजें शामिल
'फॉर्च्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भव्यता को बनाए रखने के लिए पुतिन को चालीस कर्मचारियों और बीस लाख डॉलर के सालाना खर्च की जरूरत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति की फिजूलखर्ची की सूची में 19 अन्य घर, 700 कारें, 58 विमान व हेलीकॉप्टर और 716 मिलियन डॉलर के विमान शामिल हैं। जिन्हें 'द फ्लाइंग क्रेमलिन' नाम दिया जाता है। 

विज्ञापन
Vladimir Putin: Worlds Richest Politician Worth USD 200 Billion , Owns A USD 700 Million Jet
शेहेराजादे - फोटो : सोशल मीडिया

सत्तर करोड़ की नौका और लग्जरी घड़ियां
इसके अलावा, उनके पास शेहेराजादे नाम की नौका भी है, जिसकी कीमत 700 मिलियन (70 करोड़) डॉलर है। उनके पास लग्जरी घड़ियों का एक संग्रह भी है। जिनमें 60,000 डॉलर से लेकर 5,00,000 डॉलर के मूल्य की घड़ियां भी शामिल हैं। इन घड़ियों की कीमत पुतिन द्वारा आधिकारिक तौर पर घोषित सालाना वेतन से छह गुना ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed