फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uganda: फलस्तीनी विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी से मिले जयशंकर, दोनों नेताओं के बीच गाजा युद्ध पर चर्चा

Sat, 20 Jan 2024 07:36 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

Uganda: गाजा में चल रहे इस्राइल और हमास के भीषण संघर्ष के बीच डॉ. एस जयशंकर ने अपने फलस्तीनी समकक्ष से मुलाकात की है। जयशंकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन के लिए युगांडा की राजधानी कंपाला में हैं।

विज्ञापन
NAM Summit: EAM S Jaishankar met with Palestine's Foreign Minister Dr Riyad al-Maliki
डॉ. एस जयशंकर, डॉ. रियाद अल-मलिकी - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर 19वें गुटनिरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन के लिए युगांडा की राजधानी कंपाला में हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने अपने फलस्तीनी समकक्ष रियाद अल-मलिकी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने गाजा में चल रहे संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की। दो दिवसीय सम्मेलन का आज अंतिम दिन है। 

NAM Summit: EAM S Jaishankar met with Palestine's Foreign Minister Dr Riyad al-Maliki
कंपाला में नाम सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

एस जयशंकर ने अपने ट्वीट में क्या कहा?
जयशंकर ने रियाद के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'आज दोपहर कंपाला में फलस्तीनी विदेश मंत्री डॉ. रियाद अल-मलिकी से मिलकर अच्छा लगा। हमने गाजा में चल रहे युद्ध पर विस्तार से चर्चा की।' उन्होने आगे कहा, 'इस दौरान मानवीय और राजनीतिक पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भारत ने द्विराष्ट्र-समाधान के समर्थन दोहराया है। दोनों आपस में संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।' 

 

NAM Summit: EAM S Jaishankar met with Palestine's Foreign Minister Dr Riyad al-Maliki
19वें गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ.एस जयशंकर

द्विराष्ट्र समाधान के लिए दोहराया समर्थन
इससे पहले शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में भी जयशंकर ने द्विराष्ट्र समाधान के लिए भारत का समर्थन दोहराया था। जयशंकर ने कहा, 'गाजा का संघर्ष अभी हमारे दिमाग में सबसे ऊपर है। इस मानवीय संकट के लिए एक स्थायी समाधान की जरूरत है, ताकि सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन
NAM Summit: EAM S Jaishankar met with Palestine's Foreign Minister Dr Riyad al-Maliki
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी
इस्राइल और हमास के युद्ध में गाजा के चौबीस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बाकि प्रभावित लोग पानी, बिजली, भोजन और चिकित्सा मदद के बिना कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने से पहले हमास के हमले में इस्राइल के 1400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया। इनमें से 100 से ज्यादा इस्राइली बंधक अभी हमास के कब्जे में हैं। वहीं, इस्राइल के तेज हमले अब भी जारी हैं। 

विज्ञापन
NAM Summit: EAM S Jaishankar met with Palestine's Foreign Minister Dr Riyad al-Maliki
एस जयशंकर, डॉ. मोहम्मद हसन महमूद - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर

बांग्लादेश के विदेश मंत्री से भी मुलाकात
विदेश मंत्री जयशंकर ने आज अपने बांग्लादेशी समकक्ष से भी मुलाकात की है। अपने 'एक्स' पोस्ट में उन्होंने कहा, 'आज कंपाला में अपने समकक्ष विदेश मंत्री डॉ.मोहम्मद हसन महमूद से मिलकर खुशी हुई। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की। भारत-बांग्लादेश संबंध मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। जल्द ही दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed