{"_id":"60c177fb6785483cc167d38e","slug":"viral-video-during-the-tv-debate-in-pakistan-the-ruling-leader-slapped-the-opposition-leader-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इमरान की करीबी महिला नेता ने टीवी शो में पकड़ा विपक्षी सांसद का कॉलर, जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इमरान की करीबी महिला नेता ने टीवी शो में पकड़ा विपक्षी सांसद का कॉलर, जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो
Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:54 AM IST
सार
पाकिस्तान में न्यूज चैनल पर लाइव शो में बहसबाजी हो रही थी, लेकिन तभी सत्ताधारी नेता को गुस्सा आ गया और फिर क्या था, उन्होंने विपक्षी नेता को लाइव शो में ही थप्पड़ जड़ दिए। टीवी डिबेट में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Pak_TV_Debate
- फोटो : social media
विस्तार
दुनिया भर में न्यूज चैनलों पर होने वाली बहस के दौरान पैनलिस्टों के बीच कई बार तीखी बहस अब आम हो गई है, लेकिन पाकिस्तान में जो कुछ भी न हो जाए वो कम है। पाकिस्तान में न्यूज चैनल पर लाइव शो में बहसबाजी हो रही थी, लेकिन तभी सत्ताधारी नेता को गुस्सा आ गया और फिर क्या था, उन्होंने विपक्षी नेता को लाइव शो में ही थप्पड़ जड़ दिए। टीवी डिबेट में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के लोग खुद इसकी आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक निजी चैनल पर किसी राजनीतिक मुद्दे पर बहसबाजी हो रही थी। इसमें सत्ताधारी और विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। बहस के दौरान वहां मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सहायक (सूचना) डॉ. फिरदौस आशिक अवान विपक्षी पीपीपी एमएनए के सांसद कादिर मंदोखेल के साथ उलझ गईं। दोनों के बीच बहस इतनी पड़ गई कि डॉ. फिरदौस ने कादिर के साथ ना केवल गाली-गलौच की बल्कि उन्हें थप्पड़ भी जड़ दिए। देखते ही देखते यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से शुरू हुई बहस मारपीट पर खत्म
भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं में बहस हो रही थी और इस दौरान कादिर ने फिरदौस की पार्टी तथा नेताओं पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। इससे फिरदौस उखड़ गईं। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो क्लिप में इमरान खान की पार्टी पीटीआई की नेता डॉ. फिरदौस विपक्षी नेता मंदोखेल को गाली देती नजर आती हैं और उसके कुछ पल बाद ही गाल पर थप्पड़ भी मारती नजर आती हैं। बात इतनी बिगड़ गई वहां स्टूडियो में मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ कर अलग कराया। घटना जावेद चौधरी के शो की रिकॉर्डिंग के दौरान की है।
विज्ञापन
Firdous Ashiq Awan and PPP’s Mandokhel pic.twitter.com/opDGYZFKfx
— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) June 9, 2021
लोगों ने लिए मजे, बोले- उम्दा प्रदर्शन, ये नया पाकिस्तान है
वीडियो वायरल होने क बाद फिरदौस आशिक अवान ने अभी तक उस घटना के बारे में कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं लोग इस घटना को लेकर चटखारे ले रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, उम्दा प्रदर्शन! दोनों में कोई भी कम नहीं है। एक डॉक्टर है, तो दूसरा पीएचडी होल्डर। वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'ये इमरान खान का नया पाकिस्तान है।'