फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Video of Conversion of Krishna temple in Pakistan's Sadiqabad to madrassa viral controversy begins

Pakistan: सदिकाबाद में कृष्ण मंदिर को तोड़कर मदरसा बनाने का वीडियो वायरल, शुरू हुआ विवाद

Sat, 02 Dec 2023 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब के सदिकाबाद में अहमदपुर लुम्मा शहर में एक कृष्ण मंदिर को तोड़कर मदरसा में बदलने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे लेकर अब चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन
Video of Conversion of Krishna temple in Pakistan's Sadiqabad to madrassa viral controversy begins
सदिकाबाद का कृष्ण मंदिर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब के सदिकाबाद में अहमदपुर लुम्मा शहर में एक कृष्ण मंदिर को तोड़कर मदरसा में बदलने का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो के वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया। वायरल वीडियो में कृष्ण मंदिर का पूरा नजारा दिखाया गया है, जहां मंदिर के सामने ही भगवान कृष्ण की प्रतिमा लगी हुई थी। हालांकि, यह मंदिर अब जल्द ही इस्लामी शिक्षण संस्थान बनने वाला है। 
विज्ञापन


सदिकाबाद में स्थित यह कृष्ण मंदिर अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह कई वर्षों से शहर का हिस्सा रहा है। दो गायों के साथ बांसुरी बजाते हुए भगवान कृष्ण की मूर्ति से सजा हुआ इस मंदिर को धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। मंदिर को तोड़कर वहां मदरसा बनाने की खबर ने चर्चा को बढ़ावा दिया है। दरअसल, ऐतिहासिक महत्व वाले धार्मिक स्थानों का रूपांतरण सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के सम्मान के बारे में चिंता पैदा करता है। 
विज्ञापन

 

इस वीडियो के अनुसार, मंदिर का मुख्य द्वार बंद है। वीडियो में मदरसा से जुड़े एक कादरी मंदिर की संरचना को विस्तार से समझाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थान को 50 वर्षों से अधिक समय से मस्जिद और मदरसा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके भीतर बच्चे कुरान का अध्यनन कर रहे हैं। वीडियो में कादरी ने दावा किया कि वह भारत से पाकिस्तान आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed