फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Vice President Jagdeep Dhankhar will represent India at the coronation of Britain King Charles III

Britain: राज्याभिषेक में धनखड़ करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के समय शामिल हुए थे नेहरू

Mon, 01 May 2023 05:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 May 2023 05:03 AM IST
सार

छह मई को होने वाला यह कार्यक्रम 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम राज्याभिषेक के लगभग सात दशकों को चिह्नित करेगा, जब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar will represent India at the coronation of Britain King Charles III
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स-तृतीय और क्वीन कैमिला के राज्याभिषेक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह मई को होने वाला यह कार्यक्रम 1953 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम राज्याभिषेक के लगभग सात दशकों को चिह्नित करेगा, जब प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, ब्रिटेन ने शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया था, लेकिन उनके स्थान पर धनखड़ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


पर्दे पर होंगे राष्ट्रमंडल देशों के नाम
सम्राट चार्ल्स-तृतीय के राज्याभिषेक में सबसे पवित्र धार्मिक रस्म के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े के पर्दे पर भारत समेत राष्ट्रमंडल के प्रत्येक सदस्य देश का नाम होगा। अगले शनिवार को होने वाले भव्य समारोह के मद्देनजर लंदन में सेंट जेम्स पैलेस के चैपल रॉयल में इस पर्दे का अनावरण किया गया।
विज्ञापन


इसके बीच में एक पेड़ बना हुआ है और उसकी 56 शाखाओं पर राष्ट्रमंडल देशों के नाम हैं। लंदन स्थित आधिकारिक आवास बकिंघम पैलेस ने कहा कि यह 74 वर्षीय सम्राट के इस संगठन के लिए गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस पर्दे को बनाने में इस्तेमाल सामग्री ब्रिटेन तथा अन्य राष्ट्रमंडल देशों से मंगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed