फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   venkaiah naidu says, for goodness terrorism should be eradicated

पड़ोसी देशों और दुनिया की भलाई के लिए आतंकवाद को खत्म करे पाक: नायडू

Sat, 26 Oct 2019 06:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
venkaiah naidu says, for goodness terrorism should be eradicated
वेंकैया नायडू - फोटो : Twitter

पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि इस्लामाबाद को अपने पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए निर्णायक रूप से इसे खत्म कर देना चाहिए। अजरबेजान में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के 18वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि आतंकवाद ने केवल अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बल्कि 120 सदस्यीय समूह के सिद्धांतों के लिए एकमात्र विनाशकारी खतरा है।  

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद की नीति को अंतरराष्ट्रीय मंच से सही ठहराने पर मंच के दुरुपयोग पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि वास्तव में हम पाकिस्तान के व्यवहार पर चिंता करते हैं। एनएएम में हम सभी अपने विकासात्मक लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित हैं। पाकिस्तान को स्पष्ट रूप से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जीतने को बहुत कुछ करने की जरूरत है। उसे अपने पड़ोसी और दुनिया की भलाई के लिए आतंकवाद को निर्णायक रूप से खत्म करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed