फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   vatican city Pope Francis Funeral Updates pilgrims in Rome final moments details in hindi

Pope Francis: आज से पार्थिव देह के सार्वजनिक दर्शन की शुरुआत; सेंट पीटर स्क्वायर में शनिवार को अंतिम संस्कार

Wed, 23 Apr 2025 05:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेटिकन सिटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Apr 2025 05:10 AM IST
सार

पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा। इससे पहले मंगलवार को ताबूत में रखी पार्थिव देह की तस्वीर जारी की गई। आज से उनके सार्वजनिक दर्शन किए जा सकेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, यूक्रेनी समकक्ष जेलेंस्की समेत कई राष्ट्राध्यक्षों के वेटिकन आने की संभावना है। पोप के निधन पर वेटिकन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, हमारे बीच एक ऐसा व्यक्तित्व नहीं रहा जो बार-बार रूढि़वादियों से भिड़कर गरीबों का समर्थन करता रहा।

विज्ञापन
vatican city Pope Francis Funeral Updates pilgrims in Rome final moments details in hindi
ताबूत में पोप फ्रांसिस। - फोटो : PTI

विस्तार

रोमन कैथोलिक कार्डिनल्स ने मंगलवार को निर्णय लिया कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सेंट पीटर स्क्वायर में होगा। इसी के साथ समारोह के लिए मंच तैयार होना शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक नेता शामिल होंगे। वेटिकन ने कहा, फ्रांसिस (88) के निधन के साथ एक ऐसे व्यक्तित्व का अंत हो गया जो बार-बार रूढ़िवादियों से भिड़ता था और गरीबों तथा हाशिये पर रहने वालों का समर्थन करता था। इस बीच, ताबूत में पोप की पहली तस्वीर भी जारी हुई।

विज्ञापन


पोप ने फरवरी में डबल निमोनिया से पीड़ित होकर 5 हफ्ते अस्पताल में रहे। एक माह पूर्व वेटिकन लौटने पर लग रहा था कि वह ठीक हो रहे हैं। बहरहाल, वेटिकन ने सांता मार्टा निवास के चैपल में कपड़े पहने और लकड़ी के ताबूत में लेटे हुए फ्रांसिस की तस्वीरें जारी कीं। यहां वह अपने 12 साल के पोप पद के दौरान रहे थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को कार्डिनल्स के नेतृत्व में निकटवर्ती सेंट पीटर बेसिलिका ले जाया जाएगा, ताकि वफादार लोग प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप को अंतिम सम्मान दे सकें। कार्डिनल्स ने सेंट पीटर्स बेसिलिका में फ्रांसिस के सार्वजनिक दर्शन बुधवार सुबह से शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ट्रंप, जेलेंस्की, समेत कई राष्ट्राध्यक्ष आएंगे
फ्रांसिस की अंतिम संस्कार सेवा शनिवार को होगी। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपनी पत्नी के साथ सेवा देंगे। ट्रंप अक्सर आव्रजन को लेकर पोप के साथ भिड़ते रहे हैं। अन्य राष्ट्राध्यक्षों में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा व यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परंपरा से हटकर दफन की इच्छा जताई
परंपरा से हटकर, पोप फ्रांसिस ने अपने जीवनकाल के अंतिम वसीयतनामे में पुष्टि की थी कि वह रोम के सेंट मैरी मेजर के बेसिलिका में दफन होना चाहते हैं, न कि सेंट पीटर में, जहां उनके कई पूर्ववर्तियों को दफनाया गया। इस तरह उन्होंने यहां भी अपने प्रगतिशील होने की छाप छोड़ी और अंतिम निवास के लिए अलग जगह चुनी।

पोप पद के लिए नए दावेदार
पोप फ्रांसिस के उत्तराधिकारी की अटकलों के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने अगले प्रमुख के लिए कई संभावित उम्मीदवारों के नाम बताए हैं। 

  • पियरबतिस्ता पिज्जाबल्ला: 60 वर्षीय इतालवी और पश्चिम एशियाई मामलों के लिए वेटिकन के प्रमुख अधिकारी रहे हैं।
  • पिएत्रो पारोलिन: 70 वर्षीय कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन 2013 से पोप फ्रांसिस के दूसरे नंबर के कमांडर रहे हैं।
  • फ्रिडोलिन अंबोंगो: किंशासा के आर्कबिशप, फ्रिडोलिन अंबोंगो (65) 2019 में कार्डिनल होने के बाद से संभावित उत्तराधिकारी माने जाते रहे हैं।
  • लुइस एंटोनियो टैगले: फिलीपीन के 67 वर्षीय कार्डिनल लुइस एंटोनियो टैगले ने एशियाई फ्रांसिस उपनाम अर्जित किया है। 
  • माटेओ जुप्पी: इटली के कार्डिनल माटेओ मारिया जुप्पी (69) रूढ़िवादी हैं व फ्रांसिस के प्रगतिशील विचारों से इत्तेफान नहीं रखते।
  • पीटर एर्दो: हंगरी के 72 वर्षीय कार्डिनल पीटर एर्दो को पोप के लिए एक प्रमुख रूढ़िवादी उम्मीदवार के रूप में देखा जाता है। 
  • एंडर्स अर्बोरेलियस: स्टॉकहोम के 75 वर्षीय बिशप एंडर्स अर्बोरेलियस ने 20 साल की उम्र में कैथोलिक धर्म अपनाया। 

दुनिया भर में शोक-श्रद्धांजलि, भारत ने झंडे झुकाए
पोप फ्रांसिस के सम्मान में भारत में तीन दिन का शोक घोषित किया गया और मंगलवार को सभी सरकारी भवनों पर भारतीय ध्वज आधे झुके रहे। गृह मंत्रालय ने कहा कि अगले दो दिन व पोप के अंतिम संस्कार के दिन भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव अभियान रद्द
ऑस्ट्रेलिया में 3 मई को चुनाव होने हैं, लेकिन पीएम एंथनी अल्बनीज और विपक्षी नेता पीटर डटन दोनों ने दिवंगत पोप के सम्मान में मंगलवार को अपने-अपने चुनाव अभियान कार्यक्रम रद्द कर दिए। आम चुनाव के लिए शुरुआती मतदान शुरू हो गया था लेकिन अब सरकारी इमारतों पर आधे ध्वज झुका दिए गए हैं।

ताइवान ने फ्रांसिस को याद किया
ताइवान के कैथोलिक समुदाय के सदस्य राजधानी ताइपे के एक चर्च में सामूहिक प्रार्थना के लिए एकत्र हुए और विश्वासियों ने प्रार्थना की तथा फ्रांसिस की आध्यात्मिक विरासत पर विचार किया। पूर्व पीएम चेन चिएन-जेन ने कहा, पोप फ्रांसिस ने सभी चर्चों को फलने-फूलने और विश्व शांति का नेतृत्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed