फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Utah woman gave birth on a flight who did not know she was pregnant

अजब-गजब: विमान में दिया बच्चे को जन्म, महिला को ही नहीं थी गर्भवती होने की जानकारी

Mon, 03 May 2021 07:44 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, होनोलूलू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, होनोलूलू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 May 2021 07:44 PM IST
सार

देश-दुनिया में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जिन्हें सुनकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें एक महिला ने उड़ान के दौरान विमान में बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर ऐसा हैरान कर देने वाला क्या है। दरअसल, जिस महिला ने बच्चे को जन्म दिया उसे यह पता ही नहीं था कि वह गर्भवती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Utah woman gave birth on a flight who did not know she was pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

यूटा की एक महिला लविनिया मोउंगा विमान के जरिए साल्ट लेक सिटी से होनोलूलू जा रही थी। उड़ान के दौरान महिला को लेबर पेन हुआ, जिसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार महिला को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि वह गर्भवती है। शनिवार को लविनिया ने एक ट्वीट में करते हुए लिखा कि मैं बहुत खुश हूं। इससे पहले एक ट्वीट में लविनिया ने होनोलूलू जाने की खुशी जताई थी।

विज्ञापन


यह मामला तब वायरल हुआ जब उसी विमान में सवार एक यात्री जूलिया हैनसन ने ट्विटर पर यह बताया कि विमान में एक बच्चे का जन्म हुआ है। इस वीडियो में खुशी मनाते और महिला को बधाई देते यात्री दिखाई देते हैं। जूलिया ने कहा, 'जो लोग यह सोच रहे हैं कि वह अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में कैसे उड़ान भर सकी, मैं लविनिया के पिता के पास बैठी थी और उन्होंने बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि वह गर्भवती है।'
विज्ञापन


कंसास सिटी की एक नर्स लानी बमफील्ड ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, अगर किसी को यह जानना है कि हवाई के लिए हमारी यात्रा कैसी रही... यह कुछ इस तरह शुरू हुई। हमने विमान के बाथरूम में डिलिवरी करवाई। हमारे साथ तीन नर्स, एक सहायक फिजीशियन और एक सामान्य डॉक्टर थे। हमने विमान की लैंडिंग से तीन घंटे पहले डिलिवरी करवाई। उन्होंने लिखा, निश्चित तौर पर भगवान हमारे साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लविनिया मोउंगा ने अपने बच्चे का नाम रेमंड काइमाना वेड कोबे लवाकी मोउंगा रखा है। विमान लैंड होने के बाद मां और बच्चे को होनोलूलू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है। लविनिया के पति ईथन मैगले ने फेसबुक पर लिखा कि मैं यह सुनकर हैरान रह गया। उन्होंने अपने बच्चे को चमत्कार करार दिया है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed