{"_id":"6a4567a911896b846706b550","slug":"ustr-us-refuses-to-expand-current-usmca-agreement-to-remain-in-effect-for-now-know-about-dispute-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"USTR: अमेरिका ने USMCA के मौजूदा स्वरूप को बढ़ाने से किया इनकार, फिलहाल लागू रहेगा समझौता; जानें क्या है विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USTR: अमेरिका ने USMCA के मौजूदा स्वरूप को बढ़ाने से किया इनकार, फिलहाल लागू रहेगा समझौता; जानें क्या है विवाद
Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Pavan
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
सार
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच हुए अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा व्यापार समझौते की संयुक्त समीक्षा 1 जुलाई 2026 को वर्चुअल बैठक के जरिए की गई। इस बैठक में तीनों देशों के सरकारी प्रतिनिधियों ने समझौते के कामकाज पर चर्चा की। इस बैठक के बाद अमेरिका ने कहा कि वह इसको उसके मौजूदा स्वरूप में आगे बढ़ाने के लिए सहमत नहीं है। इसके चलते समझौते का स्वत: नवीनीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
जेमिसन ग्रीर, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच गुरुवार को अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) के संचालन को लेकर वर्चुअल बैठक हुई। बैठक के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने कहा कि अमेरिका ने यूएसएमसीए को उसके मौजूदा स्वरूप में आगे बढ़ाने पर सहमति नहीं दी है। हालांकि, अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि यूएसएमसीए फिलहाल प्रभावी रहेगा। यह समझौता तब तक लागू रहेगा, जब तक तीनों देशों के बीच लंबित मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता या फिर समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त नहीं किया जाता।
विज्ञापन
समझौते के संचालन और समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के अनुसार, बैठक में समझौते के संचालन और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिका का कहना है कि मौजूदा स्वरूप में समझौते को आगे बढ़ाने के बजाय पहले विवादित मुद्दों का समाधान जरूरी है। अमेरिका का कहना है कि वह मेक्सिको और कनाडा के साथ बातचीत जारी रखेगा, ताकि समझौते की कमियों और दोनों देशों के साथ अपने व्यापार घाटे जैसे मुद्दों का समाधान निकाला जा सके।
यूएसएमसीए के तहत हर छह साल में समझौते की संयुक्त समीक्षा करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल बैठक कर समझौते के संचालन की समीक्षा की। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के राजदूत जेमिसन ग्रीर ने कहा कि अमेरिका समझौते की कमियों और मेक्सिको व कनाडा के साथ अपने व्यापार घाटे जैसे मुद्दों पर दोनों देशों के साथ बातचीत जारी रखेगा।
20 जुलाई से USMCA के तहत द्विपक्षीय वार्ता का तीसरा दौर
अमेरिका ने यह भी बताया कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह में वह मेक्सिको के साथ यूएसएमसीए की संयुक्त समीक्षा के तहत द्विपक्षीय वार्ता का तीसरा दौर आयोजित करेगा। इस बैठक में समझौते में संभावित बदलावों और लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यूएसएमसीए ने 2020 में एनएएफटीए की जगह ली थी और यह अमेरिका, मेक्सिको तथा कनाडा के बीच व्यापार को नियंत्रित करने वाला प्रमुख समझौता है। ऐसे में अमेरिका के इस फैसले को उत्तर अमेरिकी व्यापार संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Today, the United States, Mexico, and Canada met virtually to discuss the operation of the USMCA.
विज्ञापन
The United States did not agree to renew the USMCA in its current form. However, the Agreement remains in force pending resolution of these issues or until the Agreement’s…— United States Trade Representative (@USTradeRep) July 1, 2026