फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa woman rape 13 year old boy got pregnant not go jail victim mother unhappy

USA: 13 साल के बच्चे से गर्भवती हुई 31 साल की महिला, यौन अपराध के बाद भी नहीं होगी जेल!

Sun, 05 Mar 2023 08:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Mar 2023 08:02 AM IST
सार

गौरतलब है कि जिस वक्त एंड्रिया को गिरफ्तार किया गया था, वह गर्भवती थी और बाद में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। 

विज्ञापन
usa woman rape 13 year old boy got pregnant not go jail victim mother unhappy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के कोलोराडो राज्य में एक महिला ने स्वीकार किया है कि उसने 13 साल के बच्चे के साथ शारीरिक संबंध बनाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को बच्चे के साथ शारीरिक संबंध के लिए यौन अपराधी माना गया है। हालांकि महिला को जेल नहीं जाना होगा। इस पर पीड़ित बच्चे की मां ने नाराजगी जताई है। बता दें कि कोलोराडो के फाउंटेन इलाके की पुलिस ने एंड्रिया सेरानो के खिलाफ बच्चे का यौन शोषण करने करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन


साल 2022 में एंड्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी महिला के वकील और अभियोजन पक्ष के वकील में एक डील हुई है, जिसके तहत महिला को यौन अपराधी तो माना गया है लेकिन महिला को इस अपराध के लिए जेल नहीं होगी। एंड्रिया सेरानो ने भी इस डील को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होगी। गौरतलब है कि जिस वक्त एंड्रिया को गिरफ्तार किया गया था, वह गर्भवती थी और बाद में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। 
विज्ञापन


वहीं पीड़ित बच्चे की मां ने इस डील पर नाराजगी जताई है। पीड़ित की मां ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे बेटे का बचपन चुरा लिया गया है। अब वह एक पिता है। वह पीड़ित है और अब उसे पूरी जिंदगी इसी के साथ जीना पड़ेगा। पीड़िता की मां ने कहा कि अगर इस मामले में ऐसा होता कि पीड़ित एक लड़की होता और आरोपी कोई पुरुष तो यकीनन सजा अलग होगी। चूंकि आरोपी एक महिला है इसलिए उसके प्रति सहानुभूति दिखाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed