फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA president election 2024 joe biden said he will soon announce mike pompeo rules out

USA: 2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का जल्द एलान करेंगे जो बाइडन, पूर्व सीआईए चीफ हुए रेस से बाहर

Sat, 15 Apr 2023 08:06 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Apr 2023 08:06 AM IST
सार

जो बाइडन अगर दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करते हैं तो वह तब तक 82 साल के हो जाएंगे और जब दूसरा कार्यकाल खत्म होगा तो बाइडन 86 साल के हो जाएंगे। 

विज्ञापन
USA president election 2024 joe biden said he will soon announce mike pompeo rules out
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस ईस्टर एग रोल में शामिल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि 2024 में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का वह जल्द ही एलान करेंगे। जो बाइडन ने कहा कि वह इसका फैसला कर चुके हैं और जल्द ही इसका एलान कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो बाइडन ने कहा कि वह अपना मन बना चुके हैं कि क्या करना है और जल्द ही सार्वजनिक रूप से इसका एलान कर देंगे। 

विज्ञापन


अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति
बता दें कि जो बाइडन पहले  संकेत दे चुके हैं कि वह 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने कोई औपचारिक एलान नहीं किया है।  जो बाइडन अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। जो बाइडन अगर दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करते हैं तो वह तब तक 82 साल के हो जाएंगे और जब दूसरा कार्यकाल खत्म होगा तो बाइडन 86 साल के हो जाएंगे। पहले ही बाइडन अपनी बढ़ती उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Eric Garcetti: दिल्ली पहुंचे अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत एरिक गार्सेटी, ऑटो से पहुंचे दूतावास
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीआईए चीफ हुए रेस से बाहर
पूर्व सीआईए चीफ और पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो 2024 में राष्ट्रपति पद की रेस से बाहर हो गए हैं। दरअसल माइक पोम्पियो ने खुद ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए दावेदारी पेश नहीं करने का फैसला किया है। पहले चर्चाएं थी कि माइक पोम्पियो रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे सकते हैं और राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि माइक पोम्पियो ट्रंप सरकार में ही विदेश मंत्री रहे थे। माइक पोम्पियो ने ट्विटर पर लिखा कि 'सुसन और मैंने काफी सोच विचार के बाद फैसला किया है कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश नहीं करूंगा।'

पोम्पियो ने कहा कि जितना मैं चाहता था, उससे ज्यादा मुझे दिया है। पोम्पियो ने कहा कि यह मेरा निजी फैसला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed