फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   us ambassador eric garcetti arrived india ride auto with us embassy staff

Eric Garcetti: दिल्ली पहुंचे अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत एरिक गार्सेटी, ऑटो से पहुंचे दूतावास

Fri, 14 Apr 2023 02:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 14 Apr 2023 02:22 PM IST
सार

गार्सेटी पर लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए अपनी एक सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था, जिसके चलते अमेरिकी सीनेट ने गार्सेटी के नाम को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद जांच कमेटी बैठी और पूरे एक साल तक सुनवाई हुई।

विज्ञापन
us ambassador eric garcetti arrived india ride auto with us embassy staff
एरिक एम. गार्सेटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत एरिक गार्सेटी भारत पहुंच गए हैं। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों ने एरिक गार्सेटी का स्वागत किया। खास बात ये है कि एरिक गार्सेटी ऑटो से अमेरिकी दूतावास पहुंचे।  अमेरिकी दूतावास ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। बता दें कि अमेरिका दूतावास की कुछ कर्मचारी आने जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करती हैं और बीते दिनों जब अमेरिकी विदेश मंत्री भी भारत दौरे पर आए थे तो उन्होंने भी ऑटो की सवारी का आनंद उठाया था।
विज्ञापन


दो साल बाद हुई अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति
बता दें कि भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति बीते दो साल से अटकी हुई थी। दरअसल अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार की विदाई के बाद भारत में अमेरिका के राजदूत ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद 2021 में बाइडन ने लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया। हालांकि गार्सेटी पर लॉस एंजेलेस का मेयर रहते हुए अपनी एक सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था, जिसके चलते अमेरिकी सीनेट ने गार्सेटी के नाम को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद जांच कमेटी बैठी और पूरे एक साल तक सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद वोटिंग हुई, जहां बीते मार्च में एरिक गार्सेटी के नाम पर मुहर लग गई। 
विज्ञापन




लंबे समय से भारत में अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति ना होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। भारत में विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। वहीं अमेरिका के कई सांसदों ने भी भारत में लंबे समय तक राजदूत की नियुक्ति ना होने पर चिंता जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed