फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US woman gang raped in Pakistan hotel

Gang Raped in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक होटल में अमेरिकी युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 20 Jul 2022 02:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लाहौर।
पीटीआई, लाहौर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Jul 2022 02:08 AM IST
सार

घटना 17 जुलाई को डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में हुई थी। यह लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर है। पीड़िता एक व्लॉगर/टिकटॉकर है और एक फेसबुक पेज चलाती है।

विज्ञापन
US woman gang raped in Pakistan hotel
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लोगों ने 21 वर्षीय अमेरिकी युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


17 जुलाई को फोर्ट मुनरो के एक होटल में हुई घटना
घटना 17 जुलाई को डीजी खान जिले के हिल स्टेशन 'फोर्ट मुनरो' के एक होटल में हुई थी। यह लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर है। पीड़िता एक व्लॉगर/टिकटॉकर है और एक फेसबुक पेज चलाती है। पीड़िता अपने सोशल मीडिया दोस्तों मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाने के लिए उस जगह का दौरा करने पहुंची थी।

विज्ञापन


डीजी खान जिले के उपायुक्त अनवर बरयार ने बताया कि अमेरिकी लड़की अपने सोशल मीडिया दोस्त मुजमल सिप्रा के निमंत्रण पर कराची से फोर्ट मुनरो आई थी, और वह रविवार को पंजाब के राजनपुर जिले में उसके घर पर भी गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में टूरिस्ट वीजा पर आई युवती पिछले सात महीने से देश में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीड़िता ने रविवार को फोर्ट मुनरो का दौरा किया और मुजमिल और उसके दोस्त अजान खोसा के साथ एक व्लॉग बनाया। पीड़िता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि "हम फोर्ट मुनरो के एक होटल में रुके थे, जहां दोनों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मुझे ब्लैकमेल करने के लिए इस घटना का एक वीडियो भी बनाया।"


पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सीमा सैन्य पुलिस ने मुजमिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 376 और 292 बी के तहत दर्ज प्राथमिकी में उल्लिखित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल लीगल टेस्ट भी करवाया है।

पंजाब के सीएम ने मामले में लिया संज्ञान
पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने घटना को लेकर संज्ञान लिया है और पंजाब पुलिस प्रमुख को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संदिग्धों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी और पीड़िता को न्याय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed