फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US takes action on Wagner Group bans African mines and companies

US: रूस ने छोड़ा तो अमेरिका ने वैगनर पर की कार्रवाई, वित्त पोषित करने वाली अफ्रीकी खदानों पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 28 Jun 2023 09:23 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 09:23 AM IST
सार

अमेरिका ने मंगलवार को वैगनर ग्रुप को धन मुहैया कराने वाली अवैध सोने की अफ्रीकी खदानों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी के साथ येवगेनी प्रिगोझिन से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। 

विज्ञापन
US takes action on Wagner Group bans African mines and companies
वैगनर ग्रुप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैगनर ग्रुप पिछले दिनों रूस से विद्रोह करके काफी चर्चा में रहा। हालांकि, पुतिन ने वैगनर समूह के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन को छोड़ दिया हो लेकिन अमेरिका ने उस बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिका ने मंगलवार को वैगनर ग्रुप को धन मुहैया कराने वाली अवैध सोने की अफ्रीकी खदानों पर प्रतिबंध लगा दिया। इसी के साथ येवगेनी प्रिगोझिन से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रतिबंधों का पिछले हफ्ते रूस के साथ हुए वैगनर के विद्रोह के साथ कोई संबंध नहीं है। अमेरिका ने पहले भी प्रिगोझिन और वैगनर समूह के खिलाफ कई बार प्रतिबंध जारी किए थे जिसमें यह आरोप भी शामिल है कि उन्होंने 2016 के अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी। लेकिन रूस ने बीच में आकर इसका पक्ष लिया था। 
विज्ञापन


वहीं इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने इस संबंध में बताया कि वैगनर के प्रमुख प्रिगोझिन ने पूर्व में जिस तरह कृत्य के किए हैं, उनके लिए उस पर अमेरिका में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि उसने कथित तौर पर जिस तरह के अपराध किए हैं, उनके लिए उस पर मुकदमा चले और हम उसे कटघरे में खड़ा देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रूस छोड़ने के बाद बेलारूस के राष्ट्रपति एलेकजेंडर लुकाशेंको ने वैगनर प्रमुख का अपने देश में स्वागत किया है। वहीं प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से मीडिया ने पूछा कि क्या प्रिगोझिन को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, मैंने अभी जो कहा, मैं उसी बात को दोहराऊंगा। वह यह कि लुकाशेंको ने जो कदम उठाया है, वह अपने लोगों के हित में नहीं बल्कि क्रेमलिन के हित में उठाया है।


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनके विद्रोह के बाद प्रिगोझिन की कैटरिंग फर्म के वित्त की जांच की जाएगी, उन्होंने कहा कि वैगनर और इसके मुखिया को पिछले साल रूस से लगभग दो अरब डॉलर मिले थे। वैगनर ने लीबिया, सीरिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, माली और अन्य देशों में लड़ाइयां लड़ी हैं साथ ही यूक्रेन में पिछले 16 महीने वैगनर ग्रुप ने खूब आतंक मचाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed