फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Supreme Court keeps controversial border policy on Mexico migrants in place news in hindi

US: अमेरिका में शरण नहीं ले पाएंगे मैक्सिको बॉर्डर पर फंसे प्रवासी, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखे पुराने नियम

Wed, 28 Dec 2022 09:42 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 28 Dec 2022 09:42 AM IST
सार

इससे पहले अमेरिका के 19 राज्यों ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अगर ट्रंप के समय में लगाए गए एंट्री बैन को अचानक हटाया जाता है, तो अमेरिका में मैक्सिको के प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा। 

विज्ञापन
US Supreme Court keeps controversial border policy on Mexico migrants in place news in hindi
अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर का हाल। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका सरकार की ओर से दो साल पहले मैक्सिको बॉर्डर से प्रवासियों की एंट्री रोकने के आदेश पर अब सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाते हुए इसे और लंबे समय के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कोरोनाकाल का हवाला देते हुए मैक्सिको बॉर्डर से प्रवासियों के घुसने पर रोक लगा दी थी। उनके इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गई। लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद मैक्सिको बॉर्डर पर फंसे लोगों का अमेरिका जाने का इंतजार बढ़ गया है। 
विज्ञापन


19 राज्यों ने दी थी प्रवासियों की भीड़ बढ़ने की चेतावनी
इससे पहले अमेरिका के 19 राज्यों ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अगर ट्रंप के समय में लगाए गए एंट्री बैन को अचानक हटाया जाता है, तो अमेरिका में मैक्सिको के प्रवासियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के बाद केस को सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा गया। यहां फैसला हुआ कि मैक्सिको के उन लोगों को भी अमेरिका में शरण नहीं मिलेगी, जिन्हें पहले शरण की इजाजत मिली होगी या जो इसके लिए क्वालिफाइड होंगे। कोर्ट अब इस मामले में फरवरी में सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed