फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA vs Syria News: US Air Strikes Iranian Targets in Syria as a retaliatory action

USA vs Syria: अमेरिका ने सीरिया पर की एयरस्ट्राइक, कहा- हमारे ठिकानों को निशाना बना रहे थे, यह जवाबी कार्रवाई

Fri, 27 Oct 2023 08:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 27 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

इराक और सीरिया में हाल फिलहाल में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए। इस दौरान करीब 21 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। एक घायल की बाद में हृदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई।

विज्ञापन
USA vs Syria News: US Air Strikes Iranian Targets in Syria as a retaliatory action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका ने सीरिया में एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से हरी झंडी मिलने के बाद सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। सेना ने दावा किया कि 17 अक्तूबर से सीरिया और इराक में हमारे ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा था। ऐसे में हमने गुरुवार (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) को पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स और उसके समर्थित समूहों द्वारा समर्थित दो ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन III ने पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य हमलों पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि आज अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और संबद्ध समूहों के दो ठिकानों पर आत्मरक्षा के तहत हमले किए। हमें सिलसिलेवार तरीके से निशाना बनाया जा रहा था। इन असफल हमलों की एक श्रृंखला की प्रतिक्रिया के जवाब में हमने एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईरानी समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा इराक और सीरिया में अमेरिकी कर्मियों को 17 अक्तूबर से निशाना बनाने की कोशिशें की जा रही थीं। इन हमलों के परिणामस्वरूप एक अमेरिकी की मौत भी हुई। 21 अमेरिकी सैनिकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी सेना और जवानों की सुरक्षा से बढ़कर और कुछ नहीं है। हमारी जवाबी कार्रवाई से एक बात साफ संदेश जाता है कि हम ऐसे हमलों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अमेरिका अपनी सेना और सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। 


क्या है मामला?
दरअसल, इराक और सीरिया में हाल फिलहाल में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए गए। इस दौरान करीब 21 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। एक घायल की बाद में हृदय गति रुकने की वजह से मौत हो गई। पेंटागन की मानें तो इराक में अमेरिका के 2500 और सीरिया में 900 सैनिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed