India-US: क्या PM मोदी के शपथ ग्रहण में अमेरिका से भी आएंगे मेहमान; विदेश मंत्रालय ने कहा- एलान का इंतजार करिए
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अमेरिका भारत के साथ स्वतंत्र, सुरक्षित, समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाने पर काम करता रहेगा। यह उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी। मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना पर कहा, फिलहाल कोई एलान नहीं किया जा सकता, लेकिन इसके लिए तैयार रहें।
विस्तार
भारत के साथ आर्थिक मामलों पर काम करने से जुड़े एक सवाल पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों के बीच लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए विदेश मंत्रालय लगातार काम कर रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, अमेरिका भारत के साथ स्वतंत्र, सुरक्षित, समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने पर काम करना जारी रखेगा। यह उनकी प्राथमिकता बनी रहेगी।
भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने का रास्ता साफ हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मई को शपथ लेंगे। भारत की तरफ से कई विदेशी मेहमानों को न्यौता भेजा जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना बना रहा है? विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा कि उनके पास अभी कोई घोषणा नहीं है, लेकिन इसके लिए तैयार रहें। आने वाले समय में इस पर एलान किया जा सकता है।
#WATCH | On Being asked if the US planning to send any delegation for Prime Minister Modi's swearing-in ceremony, US State Department Spokesperson Matthew Miller says, "I don't have any announcements to make today but stay tuned..."
विज्ञापन विज्ञापन
On the annual two-plus-two dialogue between… pic.twitter.com/ZskgxUpdj9 — ANI (@ANI) June 5, 2024
भारत और अमेरिका के बीच वार्षिक टू-प्लस-टू वार्ता पर मिलर ने कहा कि अमेरिका इसे आयोजित करना जारी रखेगा। हालांकि, फिलहाल इस पर अन्य विवरण साझा नहीं किया जा सकता। मिलर ने कहा, यह अमेरिका के लिए एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।
भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने 2024 के लोकसभा चुनावों के सफल संचालन के लिए भारत सरकार, मतदाताओं और मतदान कर्मियों की सराहना भी की। मिलर ने कहा कि पिछले छह हफ्तों में हुए चुनाव दुनिया के इतिहास में लोकतंत्र का सबसे बड़ा अभ्यास थे। अमेरिका इस विशाल उपक्रम के लिए भारत सरकार, मतदाताओं और मतदान कर्मियों की सराहना करता है।
#WATCH | US State Department Spokesperson Matthew Miller says, "...In terms of the prime minister's-coalition in the different governments, those are all choices for the Indian people to make and we respect the will of the Indian people. I will say that we will look to continue… pic.twitter.com/j3DLLL3NOJ
— ANI (@ANI) June 6, 2024
मैथ्यू मिलर ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करना जारी रखना चाहता है। उन्होंने कहा, विभिन्न सरकारों में प्रधानमंत्री-गठबंधन के संदर्भ में, ये सभी विकल्प भारतीय लोगों को चुनने हैं और हम भारतीय लोगों की इच्छा का सम्मान करते हैं।
बता दें कि भारत में विगत 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में कराए गए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों की घोषणा चार जून को हुई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 293 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA को 243 सीटें मिली हैं। एनडीए के घटक दलों का समर्थन हासिल कर चुके नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ जून को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद पीएम मोदी को जीत के लिए 75 देशों की तरफ से बधाई संदेश भेजे जा चुके हैं। उन्होंने शुभकामनाओं के लिए आभार भी प्रकट किया है।