{"_id":"5f65ac3b8ebc3e328e405bbf","slug":"us-sends-troops-armoured-vehicles-to-syria-to-counter-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने सीरिया में भेजे अतिरिक्त सैनिक और सैन्य वाहन, रूस को देगा टक्कर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने सीरिया में भेजे अतिरिक्त सैनिक और सैन्य वाहन, रूस को देगा टक्कर
Sat, 19 Sep 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी सेना
- फोटो : american army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने रूसी सेना के साथ हुए कई संघर्षों के बाद पूर्वी सीरिया में अतिरिक्त सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया है। हाल ही में अमेरिका और रूस के वाहनों की टक्कर हो गई थी, जिसमें चार अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अमेरिका के केंद्रीय कमांड के प्रवक्ता नेवी कैप्टन बिल अर्बन ने कहा, अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में रडार सिस्टम भी भेजा है और अमेरिकी और गठबंधन सेना की बेहतर सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में लड़ाकू विमानों की गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, अमेरिका सीरिया में किसी अन्य देश के साथ संघर्ष नहीं चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर गठबंधन बलों का बचाव करेगा।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि आधा दर्जन ब्रैडली लड़ाकू वाहनों और 100 से कम अतिरिक्त सैनिकों को पूर्वी सीरिया भेजा गया। नाम ना छापने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि यहां सैनिकों की तैनाती रूस के लिए स्पष्ट संकेत है कि वह अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की उत्तेजक कार्रवाई से बचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का बताया ठग, कहा- उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा
पूर्वी सीरिया में गश्त करने वाले अमेरिकी और रूसी बलों के बीच इस साल झड़प की कई घटनाएं हुई हैं। इसमें पिछले महीने हुई घटना सबसे गंभीर थी। अधिकारियों ने बताया कि रूसी वाहनों ने एक हल्के बख्तरबंद अमेरिकी सैन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चार अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।
एक अमेरिकी अधिकारी ने उस समय कहा था कि दो रूसी हेलीकॉप्टरों ने भी अमेरिकी सेना के ऊपर उड़ान भरी थी और विमान में से एक सेना के वाहन से लगभग 70 फीट (20 मीटर) की ऊंचाई पर था। बख्तरबंद वाहनों की तैनाती की खबर पहली बार एनबीसी न्यूज द्वारा दी गई थी।
बता दें कि रूस सीरिया की सरकार का समर्थन करता है। उसने लंबे समय से देश में अमेरिकी उपस्थिति का विरोध किया है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने वाहन टक्कर के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया।