फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says Protesters did not even spare statue of Mahatama Gandhi

ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का बताया ठग, कहा- उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा

Sat, 19 Sep 2020 11:28 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Sep 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump says Protesters did not even spare statue of Mahatama Gandhi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन डीसी में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को ठगों की टोली करार दिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 मई को मिनियापोलिस में श्वेत पुलिकर्मी डेरेक चाउविन ने 46 वर्षीय काले फ्लॉयड को हथकड़ी लगा कर जमीन पर गिरा दिया था और उसके गले को घुटने से करीब आठ मिनट तक दबाए रखा जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इस क्रम में पूरे देश में तोड़फोड़़, लूटपाट और आगजनी की भी कुछ घटनाएं हुईं। 
विज्ञापन



मिनीसोटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, आप जानते हैं, उन्होंने अब्राहम लिंकन की प्रतिमा को निशाना बनाया। जब उन्होंने लिंकन की प्रतिमा को निशाना बनाया तो मैंने कहा, एक मिनट रुको, यह वह व्यक्ति है और आप ऐसा कर रहे हैं, तब उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन, थॉमस जेफरसन और सभी को निशाना बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रंप ने डाटा सुरक्षा पर प्रतिबद्धता दोहराई, कहा- टिकटॉक पर जल्द लेंगे बड़ा फैसला

उल्लेखनीय है कि ट्रंप 2016 में मिनिसोटा में 44 हजार मतों से हार गए थे। राष्ट्रपति ने वाशिंगटन में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा का जिक्र किया जिसे अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान निशाना बनाया था। 

उन्होंने कहा, उनके पास गांधी भी थे। गांधी बस एक ही चीज चाहते हैं, वह है शांति। सही? हमारे पास शांति हैं, और उनकी प्रतिमा गिरा दी गई। हम उन्हें पसंद नहीं करते हैं मुझे नहीं लगता कि उन्हें एहसास होगा कि वे क्या कर रहे हैं।


ट्रंप ने कहा, मैं मानता हूं कि यह महज कुछ ठगों की टोली थी। आप सच जानना चाहते हैं। मैं मानता हूं यह ठगों की टोली थी। राष्ट्रपति ने अपने श्रोताओं को बताया कि उन्होंने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें ऐसे शरारती तत्वों के लिए 10 साल की कैद का प्रावधान है। 

उन्होंने कहा कि अब को प्रतिमाओं को गिराने की बात तक नहीं करता है। भारतीय दूतावास ने नेशनल पार्क पुलिस और अमेरिकी विदेश मंत्रालय की मदद से प्रतिमा पुन: स्थापित कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed