फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Secretary of State Antony Blinken calls Russian Foreign Minister Sergei Lavrov after US journalist arrest

USA-Russia Tension: ब्लिंकन ने की रूसी विदेश मंत्री से बात, अमेरिकी नागरिक की तत्काल रिहाई को लेकर कही यह बात

Sun, 02 Apr 2023 09:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Apr 2023 09:01 PM IST
सार

रूस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करने वाले एक अमेरिकी पत्रकार को जासूसी के आरोप में पकड़ा था। शीर्ष रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के मुताबिक, इवान गेर्शकोविच को 31 मार्च को येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में कथित तौर पर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
US Secretary of State Antony Blinken calls Russian Foreign Minister Sergei Lavrov after US journalist arrest
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने रविवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। दरअसल, रूस में एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को हिरासत में लिया गया है। इसी मामले में ब्लिंकन ने लावरोव को फान लगाया है और संयुक्त राज्य अमेरिका की गंभीर चिंता के बारे में उन्हें बताया है। ब्लिंकन ने अमेरिकी नागरिक तत्काल रिहाई की अपील भी की है।

विज्ञापन


अमेरिकी प्रधान उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल के मुताबिक, रूस में अमेरिकी नागरिक पत्रकार को जबरन हिरासत में रखने के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए ब्लिंकन ने रविवार को सर्गेई लावरोव से बात की। उन्होंने अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच और गलत तरीके से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक पॉल व्हेलन की रिहाई का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पहले रूस ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करने वाले एक अमेरिकी पत्रकार को जासूसी के आरोप में पकड़ा था। शीर्ष रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के मुताबिक, इवान गेर्शकोविच को 31 मार्च को येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में कथित तौर पर गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हुए हिरासत में लिया गया था। वह सैन्य औद्योगिक परिसर के उद्यमों में एक-एक की गतिविधियों की गोपनीय जानकारी जुटा रहा था। दोषी पाए जाने पर गेर्शकोविच को 20 साल की कैद हो सकती है। इवान के खिलाफ रूस के क्रिमिनल कोड की धारा 276 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने ट्वीट किया था कि हम रूस की घोषणा पर बहुत चिंतित हैं कि उसने एक अमेरिकी नागरिक पत्रकार को हिरासत में लिया है और हम रूस में रहने वाले या यात्रा करने वाले अमेरिकी नागरिकों से तुरंत छोड़ने का आग्रह करते हैं। जब भी किसी अमेरिकी नागरिक को विदेश में हिरासत में लिया जाता है, तो हम तुरंत कांसुलर एक्सेस की मांग करते हैं और सभी उचित सहायता प्रदान करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed