फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US says Will wait for results of India's probe into plot to kill Sikh separatist Gurpatwant Singh Pannun news

US: 'भारत की तरफ से जांच का करेंगे इंतजार', खालिस्तानी आतंकी पन्नूं को जान से मारने की साजिश पर बोला अमेरिका

Wed, 06 Dec 2023 08:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 06 Dec 2023 08:46 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "हमारे विदेश मंत्री ने इस मामले को सीधे अपने भारतीय समकक्ष के सामने उठाया है और उनसे कहा है कि हम इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लेते हैं।"

विज्ञापन
US says Will wait for results of India's probe into plot to kill Sikh separatist Gurpatwant Singh Pannun news
US के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने खालिस्तानी आतंकी पन्नूं की हत्या की साजिश पर की बात। - फोटो : Social Media

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या की साजिश को लेकर भारत पर लगाए गए आरोपों के बीच अमेरिका ने मामले पर फिर बयान दिया है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि वह पन्नूं की हत्या की साजिश के मामले में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार करेगा। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "हमारे विदेश मंत्री ने इस मामले को सीधे अपने भारतीय समकक्ष के सामने उठाया है और उनसे कहा है कि हम इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में पूरी जांच करेंगे। उन्होंने जांच की बात सार्वजनिक तौर पर कही है। अब हम उनकी जांच के खत्म होने और इसके नतीजों का इंतार करेंगे।"
विज्ञापन


मिलर ने कहा कि यह हमारे लिए गंभीर मुद्दा है। अमेरिकी अधिकारी ने एक दिन पहले भी कहा था कि हम अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न सहन नहीं करते फिर चाहे वह कोई भी हो। उन्होंने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भी भारत से जांच में सहयोग की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी- टिप्पणी करना अनुचित
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मैं मामले में टिप्पणी नहीं करूंगा। कानून प्रवर्तन एजेंसी मामले की जांच कर रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग अदालत में मामला पेश किया जा रहा है, ऐसे में कोई भी टिप्पणी करना मेरे लिए अनुचित होगा। हमने इसे भारतीय सरकार के सबसे वरिष्ठ स्तर पर उठाया है। उन्होंने हमें बताया कि वे जांच करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से जांच की घोषणा की है। हम जांच के परिणामों का इतंजार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी डिप्टी एनएसए फाइनर ने भारतीय अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान बताया कि भारतीय जांच में दोषी पाया गया व्यक्ति हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह हमारे लिए गंभीर मुद्दा है।

पहले भी अमेरिका साफ कर चुका है मामला
एक दिन पहले, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इस दौरान कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न को सहन नहीं करता, यह बात सिर्फ भारत के लिए नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के लिए है। हम विरोध करते हैं फिर चाहे वह कोई भी देश हो। यह एक बड़ा मुद्दा है और हम मंचों से ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करते। हमें जैसे ही मामले की जानकारी मिली वैसे ही हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय वरिष्ठों के साथ बैठक की। हमने स्पष्ट कर दिया कि हम ऐसे किसी मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं। भारत मामले की जांच कर रहा है। हम जांच के नतीजे देखने के लिए उत्सुक हैं।


अब जानिए, कौन है निखिल गुप्ता और क्या लगे हैं आरोप
अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है और उस पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं की हत्या के लिए हत्यारों को पैसे देने का आरोप है। 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चेक रिपब्लिक से निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, वह निखिल गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में था। ये लोग अमेरिका में पन्नूं, जो कि भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed