फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US reports about 300000 more deaths than usual during Covid-19 pandemic says CDC Report

अमेरिका: कोरोना महामारी के दौर में करीब तीन लाख अधिक लोगों ने गंवाई जान, सीडीसी ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2020 10:34 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 21 Oct 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
US reports about 300000 more deaths than usual during Covid-19 pandemic says CDC Report
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में 2020 में कोरोना वायरस महामारी के दौरान तीन लाख के करीब अधिक लोगों की मौत हुई है। इसमें कोविड-19 से मरने वाले मरीजों और अन्य बीमारी के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शामिल है। अब तक हुई तीन लाख मौतों में दो-तिहाई कोविड-19 बीमारी के चलते हुई है। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि पिछले साल की औसत संख्या की तुलना में 26 जनवरी और 3 अक्तूबर के बीच 2,99,028 अधिक लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन



सीडीसी ने मौतों की संख्या में हुई वृद्धि को लेकर कोई विशेष स्पष्टीकरण नहीं दिया, लेकिन कहा कि सीधे या परोक्ष रूप से कोरोना से हुई मौतों के चलते संख्या में वृद्धि का कारण हो सकती है। एजेंसी ने अतिरिक्त मौतों को विशिष्ट समय अवधि में मौतों की देखी गई संख्या और समान समय अवधि में मौतों की अपेक्षित संख्या के बीच अंतर के रूप में परिभाषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोबारा कोरोना न होने का दावा हुआ फुस्स: अमेरिकी युवक 48 दिन में दूसरी बार कोविड का शिकार

सीडीसी ने पाया कि मार्च 2020 से हर हफ्ते अत्यधिक मौतें हुई हैं। 11 अप्रैल और 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में अत्यधिक मौतें अपने उच्चतम बिंदुओं पर पहुंच गईं। रिपोर्ट के अनुसार, सभी कारणों से होने वाली मौतों में सबसे बड़ी संख्या 25-44 आयु के वयस्कों के बीच था। कुल मौतों में इसकी हिस्सेदारी 26.5 फीसदी रही। 


रिपोर्ट में दर्शाए गए डाटा से पता चलता है कि कुछ विशिष्ट नस्लीय और जातीय समूहों के बीच मौतों के अनुपात में वृद्धि हुई है। उदाहरण के लिए, हिस्पैनिक लोगों के बीच मौतों में वृद्धि देखी गई है। पिछले साल की तुलना में इस जातीय समूह में 53.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।  

सीडीसी ने हाल के सप्ताहों में हुई मौतों की अनुमानित संख्या को कम करके आंका है और जैसे-जैसे अधिक आंकड़े उपलब्ध होंगे, इसमें बढ़ोतरी होती जाएगी। अमेरिका में अब तक 2,20,000  लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed