फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

US Election 2020 Results Live Updates: जो बाइडन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति, ट्रंप की हुई हार

Sat, 07 Nov 2020 10:47 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 07 Nov 2020 10:47 PM IST
खास बातें

US Presidential Elections 2020 Live Updates: डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। ट्रंप की हार के साथ ही बाइडन के लिए व्हाइट हाउस का रास्ता साफ अब साफ हो गया है। बाइडन अब अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। फॉक्स न्यूज के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, जो बाइडन को 290 इलेक्टोरल वोट मिले, जबकि ट्रंप को 214। बता दें कि बहुमत के लिए 270 का ही आंकड़ा चाहिए, जिसे बाइडन ने आसानी से पार कर लिया है। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
US Presidential Results 2020 Live Updates News: American Presidential Elections 2020 Results Latest News Donald Trump Joe biden
अमेरिकी चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:46 PM, 07-Nov-2020

मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं- बाइडन

जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा, आपने मुझे अमेरिका जैसे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, इसके लिए मैं आभारी हूं। आगे का काम कठिन होगा, लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं।

10:14 PM, 07-Nov-2020
जो बाइडन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, ट्रंप की हुई हार
डेमेक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन, डोनाल्ड ट्रंप को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीत गए हैं। वह अब अमेरिका के अगले यानी 46वें राष्ट्रपति होंगे। फॉक्स न्यूज के मुकाबिक, बाइडन को 290 इलेक्टोरल वोट मिले जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 214। बता दें कि बहुमत के लिए 270 का ही आंकड़ा है। फॉक्स न्यूज के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन को कुल 74,847,834 वोट हासिल हुए हैं। जो कि पूरे मतों का 50.6 फीसदी है। वहीं, दूसरी ओर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 47.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 70,591,531 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
09:42 PM, 07-Nov-2020

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, मैंने यह चुनाव जीत लिया

मतगणना के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, मैंने यह चुनाव जीत लिया।
 
09:12 PM, 07-Nov-2020

फिलाडेल्फिया में होगी बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि फिलाडेल्फिया में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
 
08:17 PM, 07-Nov-2020

काउंटिंग रोको और हम पारदर्शिता चाहते हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सिलसिलेवार ट्वीट कर मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में जाने से रोकने के लिए ट्रैक्टर से दरवाजों को ब्लॉक कर दिया गया और खिड़कियों को कार्डबोर्ड से ढक दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि लोग चिल्ला रहे थे काउंटिंग रोको और हम पारदर्शिता चाहते हैं। हालांकि, ट्रंप के ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है।

08:14 PM, 07-Nov-2020
अमेरिका में सत्ता के हस्तांतरण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से तब शुरू होती है जब सामान्य सेवा प्रशासन सभी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर विजेता के नाम की घोषणा कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:50 PM, 07-Nov-2020
बाइडन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिए तैयारियां शुरू कीं
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों के इंतजार के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की टीम ने व्हाइट हाउस के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अभी मतगणना जारी है, लेकिन लंबे समय से बाइडन के करीबी टेड कौफमैन बाइडन की जीत की सूरत में सरकार गठन की कवायद में जुट गए हैं।
07:35 PM, 07-Nov-2020
फिलाडेल्फिया में मतगणना केंद्र के बाहर दो हथियारबंद लोग गिरफ्तार
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक मतगणना केन्द्र के बाहर भारी मात्रा में हथियारों से लैस दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कहना है कि वह ट्रक में फर्जी मतपत्र भरकर उन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे।
07:15 PM, 07-Nov-2020

बाइडन की टीम अब जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त

अमेरिका के विभिन्न राज्यों में अभी मतगणना जारी है लेकिन बाइडन की टीम अब जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। 
06:59 PM, 07-Nov-2020

राष्ट्रपति ट्रंप की छवि पिछले कुछ महीने में खराब हुई है

सत्ता में डेमोक्रेट आएं या रिपब्लिकन, भारत के साथ अमेरिका के संबंध आगे भी अच्छे ही रहेंगे। अमेरिका में करीब 40 लाख भारतीय हैं और इस बार बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने वहां के चुनाव में सफलता पाई है। सूत्र का कहना है कि जो बाइडन अमेरिका को नई दिशा देंगे। आम जनता में जो बाइडन का लगातार क्रेज बढ़ रहा है। इसके सामानांतर राष्ट्रपति ट्रंप की छवि पिछले कुछ महीने में फिर खराब हुई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed