फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Presidential Elections 2020: Democrats formally nominate Joe Biden as candidate for Presidential Elections

बिडेन औपचारिक रूप से बने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार, कहा- नामांकन स्वीकार करना मेरे जीवन का सम्मान

Wed, 19 Aug 2020 08:44 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 19 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
US Presidential Elections 2020: Democrats formally nominate Joe Biden as candidate for Presidential Elections
जो बिडेन - फोटो : सोशल मीडिया

डेमोक्रेटिक पार्टी ने मंगलवाल रात को आधिकारिक रूप से जो बिडेन को आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी नामित किया। उनका मुकाबला अब तीन नवंबर को होने वाले मतदान में रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। बिडेन ने इसको लेकर कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को स्वीकार करना मेरे जीवन का सम्मान है। 

विज्ञापन


तीन दशक के अपने राजनीतिक करियर में डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामांकित किया जाना बिडेन के लिए अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन



बिडेन ने ट्वीट कर कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को स्वीकार करना मेरे जीवन का सम्मान है।' राज्य प्राइमरी और कॉकस के दौरान, बिडेन को 2,687 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल हुआ था, जो उनके करीबी प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स को मिले समर्थन से दोगुना था। सैंडर्स को 1,073 प्रतिनिधियों का साथ मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


यह भी पढ़ें: मिशेल ओबामा का ट्रंप पर करारा प्रहार, कहा- अमेरिका के लिए गलत राष्ट्रपति


डेमोक्रेटिक नेशनल कंवेंशन (डीएनसी) के दूसरे दिन नामांकन हुआ, जिसमें पूर्व और वर्तमान डेमोक्रेटिक नेताओं और स्पीकर ने बिडेन को अपना समर्थन दिया। बिडेन ने एक लाइव वेबकास्ट में कहा कि आप सभी का शुक्रिया, यह मेरे और मेरे परिवार के लिए किसी दुनिया के जैसे होना है। आप सभी लोगों से गुरुवार को मिलता हूं। 

डेमोक्रेट्स नेताओं का मानना है कि बिडेन के पास अनुभव और कार्य करने की क्षमता है, जिससे वे राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा देश और दुनिया में मचाए गए अव्यवस्था को ठीक कर सकते हैं। पिछले चार दशकों में हुए राष्ट्रपति चुनावों में सिर्फ एक ही वर्तमान राष्ट्रपति को हराया गया है।

बिडेन के समर्थकों का मानना है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों से खासा उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बिडेन ट्रंप को आसानी से हरा सकते हैं। माना जा रहा है कि देश के अल्पसंख्यक और युवा वोटरों का वोट बिडेन को हासिल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed