फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former first lady Michelle Obama attacked Trump, told wrong president

मिशेल ओबामा का ट्रंप पर करारा प्रहार, कहा- अमेरिका के लिए गलत राष्ट्रपति

Tue, 18 Aug 2020 08:03 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 18 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Former first lady Michelle Obama attacked Trump, told wrong president
डोनाल्ड ट्रम्प और मिशेल ओबामा - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक अधिवेशन के दौरान देश को नस्लवाद के विरुद्ध एकजुट होने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाली पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने मौजूदा दौर में देश को गहराई से विभाजित बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने लोगों की हमदर्दी खो दी है क्योंकि वे अमेरिकियों के लिए ‘गलत राष्ट्रपति’ हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन को चुनें।

विज्ञापन


इस चार दिनी अधिवेशन में जो बिडेन को औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी और भारतवंशी कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया जाएगा। अधिवेशन के पहले दिन ‘वी द पीपुल’ विषय पर बोलते हुए मिशेल ओबामा ने मौजूदा राष्ट्रपति पर हमला बोलते हुए कहा, ट्रंप एक अक्षम राष्ट्रपति हैं और उनमें किसी भी तरह की कोई सहानुभूति नहीं दिखाई देती है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्रंप प्रशासन को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, जब भी हम नेतृत्व, सांत्वना या फिर स्थिरता की उम्मीद में इस व्हाइट हाउस की तरफ देखते हैं तो हमें सिर्फ विभाजन, अराजकता और सहानुभूति की कमी दिखाई देती है। वे बोलीं, मुझे पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ कहने दीजिए कि डोनाल्ड ट्रंप हमारे देश के लिए गलत चुनाव हैं। उन्होंने महामारी के प्रसार को लेकर भी ट्रंप की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप की तुलना नीरो से की, कहा- लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया
अधिवेशन के उद्घाटन पर शीर्ष सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि रिपब्लिकन नेता ने अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा किया है। उन्होंने विज्ञान की उपेक्षा करके अमेरिकी अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया है।

सैंडर्स ने ट्रंप की तुलना पहली शताब्दी के सम्राट नीरो से की, जिनके शासन में रोम आग में खत्म हो गया। रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था। इसी तरह देश में महामारी फैली है और ट्रंप ने डॉक्टरों तथा वैज्ञानिकों तक को महामारी से बचाने के लिए मास्क, गाउन और दस्ताने बनाने तक के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए।

पोस्टल मतपत्र मामले में ट्रंप के खिलाफ मुकदमा
प्रतिनिधि सभा की तरफ से सार्वजनिक कार्यलयों के लिए उम्मीदवारों समेत कई लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध मेनहट्टन संघीय अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें ट्रंप के साथ पोस्ट मास्टर जनरल लुइस डिजॉय और अमेरिकी डाक सेवा के खिलाफ भी मुकदमा लगाया गया ताकि डाक संचालन के लिए पर्याप्त धन सुनिश्चित किया जा सके। फिलहाल पोस्टल मतपत्र से मतदान रोकने के चलते विभाग की फंडिंग रोक दी गई है।

बिडेन-हैरिस की ट्रंप-पेंस पर दो अंकों की बढ़त : सर्वे
वाशिंगटन पोस्ट और एबीसी न्यूज पोल के अनुसार, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के बीच डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन और उनके साथ चल रही कमला हैरिस देश में दो अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।


डेमोक्रेटिक अधिवेशन के दौरान बिडेन और हैरिस ने ट्रंप और पेंस पर क्रमश: 53 फीसदी से 41 फीसदी तक की बढ़त बनाई। सर्वे में अफ्रीकी-अमेरिकियों के 10 में से 8 लोगों ने कमला हैरिस के चयन को डेमोक्रेट पार्टी के लिए उत्तम ठहराया। उधर, भारतीय मूल के अमेरिकी भी बिडेन-हैरिस की जोड़ी के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed