{"_id":"5f49d2f08ebc3e4ad50e5158","slug":"us-presidential-election-joe-biden-and-kamala-harris-on-donald-trump-he-does-not-understand-presidency","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बिडेन और कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला, कहा- उन्हें राष्ट्रपति पद की समझ नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जो बिडेन और कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला, कहा- उन्हें राष्ट्रपति पद की समझ नहीं
Sat, 29 Aug 2020 09:30 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एक-दूसरे पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और कमला हैरिस ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की समझ नहीं है।
विज्ञापन
जो बिडेन ने अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर ट्रंप को घेरा। उन्होंने कहा, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह ट्रंप का सही समय पर फैसला नहीं लेना है। साथ ही उन्होंने कहा, ट्रंप देश में हो रहे प्रदर्शनों के लिए भी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप की कोरोना स्थिति को संभालने और नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ट्रंप को राष्ट्रपति पद की समझ नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ चीनी शोधकर्ता, व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने का आरोप
बिडेन ने ट्वीट कर कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिया गया हिंसा का हर उदाहरण उनके समय में हुआ है। उनके नेतृत्व में हुआ। उनके राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान हुआ।'
डेमोक्रेट्स के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिडेन ने कहा, जबसे कोरोना वायरस सामने आया, राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके खतरे को कम करके आंका। उन्होंने विशेषज्ञों की बातों को सुनने से इनकार किया और इसे फैलने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बिडेन ने कहा, अब हम इसकी कीमत चुका रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो मुश्किल में, होगी अवमानना की कार्रवाई
वहीं, कमला हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा, ट्रंप ने महामारी के खतरे की उपेक्षा कि जिसका नतीजा अब हमारे सामने है। हमारी अर्थव्यवस्था पर इसका खासा असर पड़ा है। उन्होंने कभी भी इस बात की सराहना नहीं की कि एक राष्ट्रपति भगवान और देश के सामने शपथ लेता है कि वह अमेरिका की हर खतरे से रक्षा करेगा। यह उनकी ड्यूटी है। लेकिन वह ऐसा करने में बुरी तरह विफल हुए हैं।