{"_id":"5f49c4d08ebc3eabee150663","slug":"chinese-researcher-haizhou-hu-arrested-in-america-over-stealing-trade-secrets-while-attempt-boarding-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में गिरफ्तार हुआ चीनी शोधकर्ता, व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में गिरफ्तार हुआ चीनी शोधकर्ता, व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने का आरोप
Sat, 29 Aug 2020 08:33 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 29 Aug 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी न्याय विभाग (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में अधिकारियों ने एक चीनी नागरिक को व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक शोधकर्ता है। जब वह चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा था उस समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी का नाम हाइजो हू है और वह 34 साल का है। न्यायिक विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चीनी नागरिक पर प्राधिकरण की इजाजत के बिना किसी कंप्यूटर तक पहुंचने या संरक्षित कंप्यूटर से जानकारी प्राप्त करने और व्यापार रहस्यों की चोरी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में शोध करने वाले एक चीनी नागरिक हाइजो हू को आज गिरफ्तार कर लिया गया और उसपर आपराधिक शिकायत के साथ संघीय अपराध के आरोप हैं। वह चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश कर रहा तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमेरिका के अटॉर्नी थॉमस टी. कुलेन और डेविड डब्ल्यूएस्टी, एफबीआई के रिचमंड डिविजन ने विशेष एजेंट की गिरफ्तारी की घोषणा की।’
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सैन्य अभ्यास के दौरान लगातार दूसरे दिन अमेरिकी जासूसी विमान की कथित घुसैपठ, चीन ने किया विरोध
हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच संबंध बहुत खराब हो गए हैं। न्याय विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘अदालती दस्तावेजों के अनुसार, जांचकर्ताओं को सबसे पहले हू के बारे में 25 अगस्त, 2020 को पता चला। वह अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में बायो-मिमिक और फ्लूड डायनेमिक्स पर शोध कर रहे थे। उन्होंने शिकागो के ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चीन जाने वाले विमान में बैठने की कोशिश की।’
विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘अधिकारियों द्वारा की गई नियमित जांच से पता चला कि हू के कब्जे में जैव-प्रेरित अनुसंधान सिमुलेशन सॉफ्टवेयर कोड है जिसके लिए वह अधिकृत नहीं थे। यह वर्जीनिया विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय के सदस्यों द्वारा सालों के अनुसंधान का परिणाम है।’
हाल ही में अमेरिका ने चीन को ह्यूस्टन में स्थित अपने महावाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था। अमेरिका ने आरोप लगाया था कि इसके जरिए बड़े पैमाने पर सालों से अवैध जासूसी की जा रही है। बदले में चीन ने भी अमेरिका को चेंग्दू में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था।