Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Suspends Military Aid to Russia Amid Tensions Over South Korea

रूस को बड़ा झटका: उत्तर कोरिया ने रोकी मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति; क्या बदलेगा जंग का समीकरण?

Fri, 27 Nov 2026 09:04 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Nov 2026 09:04 AM IST
सार

रूस को सैन्य मदद देने वाले उत्तर कोरिया ने अचानक हाथ खींच लिया है। मिसाइलों और हथियारों की आपूर्ति भी रोक दी गई है। आखिर दक्षिण कोरिया को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के किस बयान से नाराज हुए उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और क्या रूस की युद्ध रणनीति पर पड़ेगा इसका असर? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
North Korea Suspends Military Aid to Russia Amid Tensions Over South Korea
किम जोंग उन और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

उत्तर कोरिया ने रूस को सैन्य मदद रोक दी है। प्योंगयांग ने मॉस्को के साथ अपना सैन्य सहयोग अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसमें केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति भी शामिल है। यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने यह दावा किया है। 
विज्ञापन


यह फैसला रूस और उत्तर कोरिया के बीच कूटनीतिक विवाद के बाद लिया गया है। विवाद की वजह दक्षिण कोरिया को लेकर रूस का रुख है।

क्यों नाराज हुआ उत्तर कोरिया?
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चो सोन हुई ने सैन्य सहयोग रोकने का एलान किया। उन्होंने रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको के बयान के जवाब में यह कदम उठाया। रुडेंको ने कहा था कि क्रेमलिन दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के मुताबिक, चो सोन हुई ने इस बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के गठबंधन के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मॉस्को से दक्षिण कोरिया को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम ने खुद दिया था मदद रोकने का आदेश?
बताया जा रहा है कि सैन्य सहयोग का फैसला खुद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने लिया। इस फैसले में कई तरह का सहयोग रोकना शामिल है। रूस के सैन्य विमानों की उत्तर कोरिया के हवाई क्षेत्र से उड़ान भी इसमें शामिल है। इसके अलावा, रूस को तोपों के गोले और केएन-23 बैलिस्टिक मिसाइलें भेजने पर भी रोक लगाई गई है।

कितने समय से हथियार और सैनिक दे रहा था उत्तर कोरिया?
उत्तर कोरिया रूस के सैन्य अभियान का अहम हिस्सा रहा है। वह 2023 से रूस को हथियार दे रहा है। वहीं, 2024 से सैनिक भी भेज रहा है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए प्योंगयांग ने बैलिस्टिक मिसाइलें और तोपों का गोला-बारूद भेजा है।

इसके अलावा, करीब 14 हजार सैनिक भी रूस भेजे गए। इन सैनिकों ने कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी। यूक्रेन, पश्चिमी देशों और उत्तर कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से कम से कम छह हजार सैनिक मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 'मुझे उन पर पूरा भरोसा': राष्ट्रपति ट्रंप ने हुआंग की दूसरी पारी का किया बचाव, कहा- हर कोई बदला जा सकता है

विशेषज्ञों का कहना है कि रूस को सैन्य मदद देना उत्तर कोरिया के लिए विदेशी मुद्रा कमाने का एक दुर्लभ जरिया है। उत्तर कोरिया पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का भारी दबाव है। 2024 से रूस यूक्रेन के इलाकों पर उत्तर कोरिया की कई दर्जन बैलिस्टिक मिसाइलें दाग चुका है।

यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में एक और जानकारी दी है। उसके मुताबिक, रूस ने उत्तर कोरिया से अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का अनुरोध किया था। रूस चाहता था कि वहां उत्तर कोरियाई सैनिकों की संख्या करीब 8,500 से बढ़ाकर 50 हजार कर दी जाए। लेकिन उत्तर कोरिया ने फिलहाल इस मांग पर आगे बढ़ने से रोक लगा दी है।

क्या रूस और सैनिकों की मांग करने वाला था?
अगस्त में यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने इस बारे में चेतावनी दी थी। उसने कहा था कि रूस जल्द ही अपने युद्ध अभियान के लिए उत्तर कोरिया से 50 हजार और सैनिक भेजने को कह सकता है। 

अक्तूबर में रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने एक और बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रू को दक्षिण कोरिया की ओर से कुछ संकेत मिले हैं। इनसे पता चला है कि यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद दक्षिण कोरिया रूस के साथ संबंध सामान्य करना चाहता है। दोनों देश सीधी उड़ानें फिर शुरू करने पर भी चर्चा कर रहे थे।

रूस के किन इलाकों में तैनात हैं उत्तर कोरियाई सैनिक?
यूक्रेन की सैन्य खुफिया एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कोरियाई सेना की 11वीं कोर की इकाइयां अब भी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तैनात हैं। इसके अलावा, उत्तर कोरियाई सेना की एक संयुक्त मिसाइल इकाई भी रूस के वोरोनेज क्षेत्र में तैनात की गई है। यह इकाई रूस की 112वीं मिसाइल ब्रिगेड का हिस्सा है। इसे गर्मियों के मध्य से वहां तैनात किया गया है। हाल ही में 7 नवंबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस ने यूक्रेन के एक ऊर्जा केंद्र पर केएन-23 मिसाइलें दागी थीं।


सैन्य मदद पर रोक के बीच बातचीत जारी?
रूस और उत्तर कोरिया के बीच पिछले कुछ हफ्तों से कूटनीतिक संपर्क जारी हैं। पिछले सप्ताह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरियाई नेता के करीबी सहयोगियों में से एक जो योंग वोन से मुलाकात की थी। यह मुलाकात क्रेमलिन में हुई थी। बताया गया कि दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग की तारीफ की।

सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ अपने करीबी संबंधों को दोहराया था। दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया की स्थापना की 78वीं वर्षगांठ पर संदेश जारी किए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed