फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us presidential election indian Americans are not happy with kamala harris as democrats vice president pick

कमला हैरिस से खुश नहीं भारतीय-अमेरिकी, भारत से जुड़े मुद्दों को प्रवासियों ने बताया वजह

Mon, 17 Aug 2020 05:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Aug 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
us presidential election indian Americans are not happy with kamala harris as democrats vice president pick
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


ज्यादातर मतदाताओं का मानना हैं कि उनके पास इस बात की समझ ही नहीं है कि वह किस मुद्दे के लिए खड़ी हैं और वह ना ही खुद को भारतीय मूल की महिला मानती हैं। हालांकि विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समूहों को उनपर गर्व भी है, लेकिन लोगों को संदेह है कि हैरिस भारत से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने में सक्षम होंगी। हैरिस के चयन के बाद 39 लाख भारतीय-अमेरिकियों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


प्रतिष्ठित ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुभाष काक हैरिस के चयन से प्रसन्न हैं, लेकिन उनके राजनीतिक जुड़ाव से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके राजनीतिक स्थिति से निराश हूं जो भारत के अनुकूल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में हिंदुओं के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकन फॉर हिन्दू के संस्थापक आदित्य सत्संगी मानते हैं कि हैरिस को भारतीय-अमेरिकी वोटों को विभाजित करने के लिए डेमोक्रेट द्वारा योजनाबद्ध तरीके से लाया गया है।

उन्होंने कहा कि हैरिस ने हमेशा भारतीय के बजाय अफ्रीकी मूल के होने का दावा किया है और कैलिफोर्निया में एक वकील के रूप में उनका रिकॉर्ड बेहद संदिग्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed