{"_id":"5f2ca5555bca841be9419a23","slug":"us-presidential-election-barak-obamas-support-to-indian-origin-senate-candidate-sara-gideon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: सीनेट की भारतवंशी प्रत्याशी सारा गिडियन को ओबामा का समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: सीनेट की भारतवंशी प्रत्याशी सारा गिडियन को ओबामा का समर्थन
Fri, 07 Aug 2020 06:20 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
सारा गिडियन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मेनी राज्य में सीनेट के लिए भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक प्रत्याशी सारा गिडियन का समर्थन किया है। सारा का चुनाव नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में सीनेट के सबसे हाई प्रोफाइल मुकाबलों में से एक के रूप में देखा जा रहा है। मेनी राज्य असेंबली में अध्यक्ष गिडियन (48) रिपब्लिकन पार्टी की मौजूदा सांसद सुसन कोलिंस को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल करने के लिए डेमोक्रेट सदस्य गिडियन पर नजर टिकाए हुए हैं। एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार गिडियन 39 के मुकाबले 44 प्रतिशत मतों से कोलिंस से आगे चल रही हैं। गिडियन के पिता भारतीय और मां आर्मेनिया की नागरिक हैं।
विज्ञापन
कई अन्य चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी गिडियन को कोलिंस से मामूली अंतर से आगे दिखाया गया है। कोलिंस शक्तिशाली रिपब्लिकन सीनेटरों में से एक हैं। ओबामा ने एक बयान में सीनेट चुनाव के लिए गिडियन का समर्थन किया।
विज्ञापन
उन्होंने देश के उन उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसका उन्होंने समर्थन किया है। इनमें गिडियन शामिल हैं। उन्होंने कहा, मुझे विचारशील, सहानुभूतिपूर्ण और योग्य डेमोक्रेटों के विविध समूह का समर्थन करने पर गर्व है। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार जो बिडेन ने भी गिडियन का समर्थन किया है।
अहम है सारा की उम्मीदवारी
भारत से अमेरिका पहुंचे सारा गिडियन के पिता ने रोड आइलैंड में बाल चिकित्सक के तौर पर काम किया। वहीं गिडियन का पालन-पोषण हुआ। बाद में वह अपने पति के साथ वे मेनी राज्य में आ गईं। अगर नवंबर में हुए चुनाव में गिडियन निर्वाचित होती हैं तो वह अमेरिकी सीनेट में चुनी जाने वाली दूसरी भारतवंशी महिला होंगी। कैलिफोर्निया से कमला हैरिस अमेरिकी सीनेट में निर्वाचित भारतीय मूल की पहली सीनेटर हैं।