फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden slams Russia for missile strike across Ukraine

Russia Ukraine War: जो बाइडन ने यूक्रेन में मिसाइल हमलों के लिए रूस की निंदा की, सैनिकों को वापस बुलाने को कहा

Tue, 11 Oct 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 11 Oct 2022 02:26 AM IST
सार

बाइडन ने यूक्रेन की इस कार्रवाई को ‘आतंकवादी कार्रवाई’ करार दिया। बाइडन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन हमलों में नागरिकों को मारा गया और घायल किया गया, उन जगहों को तबाह कर दिया गया जिनका कोई सैन्य मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यूक्रेन के लोगों पर पुतिन के अवैध युद्ध की घोर क्रूरता का प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
US President Joe Biden slams Russia for missile strike across Ukraine
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन में मिसाइल हमलों के लिए सोमवार को रूस की निंदा की। इस हमले में कम से कम 11 नागरिक मारे गये हैं। रूस ने सोमवार को यूक्रेन के अनेक शहरों पर मिसाइल से हमले शुरू कर दिए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हमलों को यूक्रेन की मास्को के बलों को हटाने की कोशिशों में किया गया जवाब बताया।

विज्ञापन


बाइडन ने यूक्रेन की इस कार्रवाई को ‘आतंकवादी कार्रवाई’ करार दिया। बाइडन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन हमलों में नागरिकों को मारा गया और घायल किया गया, उन जगहों को तबाह कर दिया गया जिनका कोई सैन्य मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यूक्रेन के लोगों पर पुतिन के अवैध युद्ध की घोर क्रूरता का प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाइडन ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
बाइडन ने कीव सहित पूरे यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा करते हुए, बेवजह मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही साथ घायलों के ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये हमले यूक्रेन के लोगों के साथ अंत तक खड़े रहने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं। अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ हम रूस पर उसकी आक्रामकता के लिए प्रतिबंध लगाना जारी रखेंगे, पुतिन और रूस को उनके अत्याचारों और युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराएंगे और यूक्रेनी बलों को अपने देश और उनकी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने रूस से अपने सैनिकों को हटाने का फिर से आह्वान किया

बाइडन ने कहा कि हम फिर से रूस से इस अकारण आक्रामकता को तुरंत समाप्त करने और यूक्रेन से अपने सैनिकों को हटाने का आह्वान करते हैं। इस बीच, पेंटागन ने घोषणा की कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 12 और 13 अक्तूबर को नाटो मुख्यालय में नाटो रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए ब्रुसेल्स की यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि जून, 2022 में नाटो मैड्रिड शिखर सम्मेलन के बाद यह पहला रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक होगा, जिसमें फिनलैंड और स्वीडन आमंत्रितों के रूप में शामिल होंगे। इस बैठक में मंत्री मैड्रिड शिखर सम्मेलन में अनुमोदित निर्णयों के कार्यान्वयन पर चर्चा करेंगे और भविष्य के नियोजन प्रयासों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


विदेश मंत्री ब्लिंकेन बोले- अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है
रूसी मिसाइल हमले के बाद यूक्रेन के समर्थन में सामने आते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि रूसी बमों ने कीव में बच्चों के खेल के मैदानों और सार्वजनिक पार्कों पर हमला किया, कीव के शहर की सड़कों पर मिसाइलों के ताबड़तोड़ हमले किए गए और पूरे यूक्रेन उन जगहों को तबाह कर दिया गया जिनका कोई सैन्य मकसद नहीं था। ब्लिंकेन ने कहा कि मैं यूक्रेन के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आज अपनों को खो दिया है। अमेरिका आपके साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दुनिया भर के हर दूसरे देश की तरह यूक्रेन को भी अपना भविष्य चुनने और अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के अंदर शांति से रहने का अधिकार है।


उन्होंने कहा कि ये हमले न तो यूक्रेन की भावना को तोड़ सकते हैं और न ही यूक्रेन को समर्थन देने के अमेरिका के संकल्प को। ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका महत्वपूर्ण आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा सहायता प्रदान करना जारी रखेगा ताकि यूक्रेन अपनी रक्षा कर सके और अपने लोगों की देखभाल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed