फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Trucker Protests: US President Joe Biden Says, Justin Trudeau Promised Quick Action To Enforce Law

Canada Protest: ट्रक ड्राइवरों के बवाल से अमेरिका भी परेशान, बाइडन बोले- पीएम ट्रूडो जल्द लागू करेंगे कानून

Sat, 12 Feb 2022 07:36 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Feb 2022 07:36 AM IST
सार

कनाडा में कोरोनावायरस के सख्त प्रतिबंधों के खिलाफ ट्रकवालों का उग्र प्रदर्शन लगातार जारी है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है।

विज्ञापन
Canada Trucker Protests: US President Joe Biden Says, Justin Trudeau Promised Quick Action To Enforce Law
कनाडा में बवाल जारी - फोटो : Social media

विस्तार

भारत में किसान आंदोलन को हवा देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सत्ता हिलती हुई दिख रही है। कोरोना वैक्सीनेशन नीति के खिलाफ राजधानी ओटावा में विरोध प्रदर्शन कर रहे सैंकड़ों किसानों ने प्रण किया है कि ट्रूडो के इस्तीफे तक डटे रहेंगे। इस बीच अपनी सत्ता को खतरे में देखते हुए ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भरोसा दिलाया है कि वे ट्रक ड्राइवरों के विरोध में कानून लागू करने के लिए 'त्वरित कार्रवाई'  करेंगे। व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कानून को लागू करने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति बाइडन ने उन्हें अमेरिका के लिए पुल पर आवाजाही को फिर से बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद किया।

विज्ञापन


कनाडा अपनी संघीय शक्तियों का प्रयोग करे: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने गुरुवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार से उनके देश में कोविड-19 प्रतिबंधों के विरोध में की गई ट्रक नाकेबंदी को समाप्त करने के लिए अपनी संघीय शक्तियों का उपयोग करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने माना आम नागरिकों के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा
दोनों नेताओं ने माना कि इन ट्रक ड्राइवरों के उग्र प्रदर्शन और जगह-जगह रास्ते को जाम करने की वजह से आम नागरिकों के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियों और श्रमिकों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं, जिनमें उत्पादन में मंदी, काम के घंटे कम करना और संयंत्र बंद होना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया
ट्रूडो ने इस व्यवधान को हल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सहायता के लिए बाइडन और उनके प्रशासन, मिशिगन के गवर्नर और अमेरिकी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


बैठकों का दौर जारी
संघीय सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि वे किसी भी विकल्प से इनकार नहीं कर रहे हैं। ट्रूडो ने गुरुवार देर रात को कनाडा के विपक्षी नेताओं के साथ ऑनलाइन मुलाकात की और कहा कि उन्होंने विंडसर के महापौर से बात की है। ट्रूडो ने कहा कि यह सीमा के दोनों ओर श्रमिकों और अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed