फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Joe Biden announces major climate initiatives promises additional USD 50 million to Amazon Fund

US: बाइडन ने किया जलवायु से जुड़ी अहम पहलों का एलान, अमेजन के जंगलों के लिए भी 5 करोड़ डॉलर फंड देने का वादा

Mon, 18 Nov 2024 07:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Nov 2024 07:49 AM IST
सार

ब्राजील में जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने यहां अमेजन के जंगल का दौरा भी किया। इसी के साथ वह अमेजन जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन गए। 

विज्ञापन
US President Joe Biden announces major climate initiatives promises additional USD 50 million to Amazon Fund
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

जलवायु परिवर्तन को एक कोरी अफवाह मानने वाले डोनाल्ड ट्रंप जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे। इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इस क्षेत्र में बदलावों को रोकने के लिए कई बड़े एलान कर दिए। बाइडन के यह एलान दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील और दुनिया के पर्यावरण के लिए सबसे अहम माने जाने वाले अमेजन के जंगलों से जुड़े रहे। 
विज्ञापन


बाइडन ने क्या एलान किए?
ब्राजील में जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे बाइडन ने यहां अमेजन के जंगल का दौरा भी किया। इसी के साथ वह अमेजन जाने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति भी बन गए। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार अमेजन की रक्षा के लिए 5 करोड़ डॉलर के फंड का योगदान देगी। अमेरिका इससे पहले भी इन वर्षावन के लिए 5 करोड़ डॉलर दे चुका है। 
विज्ञापन


बाइडन ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ना उनके प्रशासन को परिभाषित करने वाला भी रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए चार अहम एलान भी किए। उन्होंने कहा कि अमेरिका का विकास वित्तीय कॉरपोरेशन अमेजन में दोबारा पेड़ों को लगाने के लिए ब्राजीली कंपनी के साथ साझेदारी में रकम देने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 2030 तक ब्राजील को 10 अरब डॉलर की मदद दिलाने और देश के 20 हजार वर्ग मील क्षेत्र को सुरक्षित करने पर भी प्रतिबद्धता जताई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार ब्राजील के राष्ट्रपति लूला की अमेजन के जंगलों को बचाने की नई पहल- ट्रॉपिकल फॉरेस्ट फॉरेवर फंड का भी समर्थन करेगा। 



'जलवायु से जुड़े कदमों के लिए हम छोड़ रहे मजबूत आधार'
बाइडन ने कहा कि यह हम सभी के हित में होगा। इससे अमेरिका को भी उतना ही फायदा होगा, जितना ब्राजील समेत किसी अन्य देश को। उन्होंने कहा कि अपने ग्रह को बचाने की लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के लिए मानवता की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने उत्तराधिकारी और अपने देश के लिए एक मजबूत आधार छोड़ रहा हूं, ताकि अगर जलवायु के लिए कुछ करना हो तो किया जा सके। यह सच है कि कुछ लोग अमेरिका में जारी हरित ऊर्जा क्रांति को नहीं मानेंगे और इसे रोकने की कोशिश करेंगे। लेकिन कोई भी इसे पूरी तरह पलट नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed