फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president election barak obama accept trump outclass biden in first debate joe accept he is not young

US: ट्रंप से बहस में पिछड़ने के बाद आलोचकों के निशाने पर बाइडन, ओबामा ने भी माना- नवंबर में बहुत कुछ दांव पर

Sat, 29 Jun 2024 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jun 2024 10:23 AM IST
सार

बहस के बाद सोशल मीडिया पर जो बाइडन को लेकर काफी मीम्स प्रसारित होने शुरू हो गए। साथ ही ये भी आशंका जताई जाने लगी कि क्या नवंबर के चुनाव में बाइडन, ट्रंप को रोक पाएंगे? 

विज्ञापन
US president election barak obama accept trump outclass biden in first debate joe accept he is not young
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुरुवार को अमेरिका के अटलांटा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच पहली बहस हुई। इस बहस में डोनाल्ड ट्रंप भारी पड़े और जो बाइडन बोलते हुए लड़खड़ाते नजर आए। जिसके बाद बाइडन की बढ़ती उम्र को लेकर चिंताएं फिर से उभर आई हैं और बाइडन के कई आलोचक उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठा रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी माना है कि बाइडन के लिए यह एक बुरी बहस वाली रात थी। हालांकि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन में अभी भी अपना भरोसा जताया और कहा कि नवंबर में बहुत कुछ दांव पर है।
विज्ञापन


ओबामा ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
बहस के बाद सोशल मीडिया पर जो बाइडन को लेकर काफी मीम्स प्रसारित होने शुरू हो गए। साथ ही ये भी आशंका जताई जाने लगी कि क्या नवंबर के चुनाव में बाइडन, ट्रंप को रोक पाएंगे? इन आशंकाओं और आलोचनाओं के बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बाइडन के बचाव में उतरे हैं। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में ओबामा ने लिखा कि 'बहस की बुरी रात होती हैं, लेकिन मेरा विश्वास कीजिए, मैं जानता हूं कि ये चुनाव अभी भी उन लोगों के बीच है, जिनमें से एक अपने पूरे जीवन में आम लोगों के लिए लड़ता आया है और दूसरे ने हमेशा अपनी फिक्र की है। एक सच बोलता है और जिसे पता है कि सही क्या है। वहीं दूसरा अपने फायदे के लिए झूठ बोलता है। बीती रात से भी कुछ नहीं बदला है और यही वजह है कि नवंबर के चुनाव में बहुत कुछ दांव पर है।'
विज्ञापन

 

बाइडन ने भी स्वीकारा- अब वे जवान नहीं रहे...
अटलांटा की बहस में ट्रंप के सामने कमजोर साबित होने के बाद बाइडन को भी इसका अहसास था। यही वजह है कि बहस के बाद बाइडन ने नॉर्थ कैरोलिना में एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बाइडन जोश में दिखे और उन्होंने अपने संबोधन के दौरान स्वीकार किया कि 'वे भी मानते हैं कि अब वे जवान नहीं रहे हैं। पहले की तरह आसानी से चल नहीं पाते और आसानी से बातें नहीं कर पाते। हो सकता है कि पहले की तरह बहस भी न कर पाते हों, लेकिन मुझे पता है कि सच कैसे बताया जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed