{"_id":"5ecfd40cd986db4e28710b20","slug":"us-president-donald-trump-says-that-coronavirus-is-a-very-bad-gift-from-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप का ड्रैगन पर फिर निशाना, कोरोना वायरस को बताया चीन का 'उपहार'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप का ड्रैगन पर फिर निशाना, कोरोना वायरस को बताया चीन का 'उपहार'
Thu, 28 May 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 28 May 2020 09:00 PM IST
सार
- कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर साथा चीन पर निशाना
- कहा, दुनिया में तेजी से फैल रहा है कोविड-19, यह ठीक नहीं
- कोरोना की उत्पत्ति को लेकर पहले भी लगाते रहे हैं चीन पर आरोप
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस के मुद्दे पर चीन पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने वायरस को लेकर एक बार फिर चीन को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इस वायरस को चीन का 'उपहार' बताया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने इस ट्वीट में कहा, 'पूरी दुनिया में कोरोना वायरस, जो कि चीन की ओर से दिया गया बेहद खराब उपहार है, बढ़ रहा है। यह ठीक नहीं है।' बता दें कि ट्रंप और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो शुरू से ही आरोप लगाते आए हैं कि कोरोना वायरस चीन की ही प्रयोगशाला से निकला है। इस मुद्दे पर दोनों ओर से टकराव जारी है। अमेरिका के जवाब में चीन ने उसे संयम बरतने और इस तरह के आरोप नहीं लगाने की नसीहत दे चुका है।
विज्ञापन
All over the World the CoronaVirus, a very bad “gift” from China, marches on. Not good!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) May 28, 2020
विज्ञापन
इससे पहले आज चीन के प्रधानमंत्री ली केंगियांग ने ट्रंप प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। चीन और अमेरिका को अपने मतभेदों का निपटारा करना चाहिए और एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए।