फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump nominated for Nobel Peace Prize 2021

नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए नामित किए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Wed, 09 Sep 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Sep 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump nominated for Nobel Peace Prize 2021
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है। उन्होंने यह इस्रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए किया। बता दें कि टाइब्रिंग ने साल 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।  

विज्ञापन


अमेरिका के इन चार राष्ट्रपतियों और एक उप राष्ट्रपति को मिला है नोबेल शांति पुरस्कार
विज्ञापन



टाइब्रिंग ने कहा कि ट्रंप ने इस्रायल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया है, बल्कि उत्तरी कोरिया और ईरान के साथ भी शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप से ज्यादा प्रयास इस पुरस्कार के लिए नामित किसी अन्य सदस्य ने नहीं किए हैं। जब भी किन्ही दो देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी तो ट्रंप ने इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की, वही इस पुरस्कार के असली हकदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंन ट्रंप के नामांकन के लिए लिखे गए पत्र में लिखा कि वह इस पुरस्कार की तीनों पात्रताएं पूरी करते हैं। उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी तरह के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और न ही युद्ध की पहल की। उन्होंने बातचीत के जरिए समझौते किए। ट्रंप ने मध्य पूर्व के देशों में नाटो और अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की है। 39 साल से अमेरिका के राष्ट्रपति या तो अमेरिका को युद्ध की स्थिति में ले जा रहे थे या अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र विवाद में उलझा रहे थे। ट्रंप ने इसे समाप्त किया है। 


नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किसी को नामित करने के लिए योग्य व्यक्ति लोकप्रिय हस्ती, राष्ट्रीय नेता, प्रोफेसर और पुरस्कार के पूर्व विजेता होते हैं। हर साल फरवरी और मार्च में इस पुरस्कार के लिए नामांकनों का चयन किया जाता है। साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान अगले साल अक्तूबर में किया जाएगा। बता दें कि इस साल यानी 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 318 लोगों का नामांकन हुआ था। इनमें से 211 लोग और 107 संगठन शामिल थे।

टायब्रिंग नॉर्वे के उन दो सांसदों में से एक हैं जिन्होंने 2018 में भी ट्रंप को उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सुलह के प्रयासों को लेकर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था। कोई भी सांसद किसी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिये नामित कर सकता है। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार और उन्हें पुरस्कार देने की प्रक्रिया नॉर्वे में पूरी होती है जबकि अन्य नोबेल पुरस्कार पड़ोसी देश स्वीडन में दिए जाते हैं। नॉर्वे की नोबेल समिति के समक्ष एक फरवरी तक नामांकन भेजने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed