Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Risk of Flooding and Storm Surges in California Coastal Areas Face Peril from El Niño and High Tides

जलवायु परिवर्तन: कैलिफोर्निया में बाढ़ और समुद्री लहरों का खतरा, अल नीनो और ऊंचे ज्वार से तटीय इलाकों पर संकट

Sun, 22 Nov 2026 11:34 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 22 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अल नीनो के प्रभाव, रिकॉर्ड बारिश और असामान्य रूप से ऊंचे समुद्री ज्वार के कारण बाढ़, तटीय कटाव और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। सैन फ्रांसिस्को में बारिश ने 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

विज्ञापन
Risk of Flooding and Storm Surges in California Coastal Areas Face Peril from El Niño and High Tides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में रिकॉर्ड दर की बारिश, समुद्र की ऊंची उठती लहरों और कमजोर समुद्री तटबंधों ने खतरे की आशंका बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अल नीनो इफेक्ट और असामान्य रूप से ऊंचे समुद्री ज्वार के कारण इस सप्ताह राज्य के तटीय इलाकों में बाढ़, कटाव और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने का खतरा है।
विज्ञापन


तूफानी सिस्टम से फ्लैश फ्लड का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने गुरुवार तड़के कैलिफोर्निया के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को नए तूफानों को लेकर सतर्क किया। उन्होंने कहा, "बारिश लाने वाला तूफानी सिस्टम बेहद सक्रिय है और एक घंटे में एक इंच (करीब 25.4 मिलीमीटर) से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसी वजह से कई जगहों पर फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी जारी की गई है।"
विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को में बारिश ने तोड़ा 100 साल पुराना रिकॉर्ड
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुपर अल नीनो के प्रभाव से वायुमंडलीय नमी के एक शक्तिशाली प्रवाह के कारण बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर में एक ही दिन में 2.64 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसने इस तारीख के लिए सौ साल से भी पुराने बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बारिश के कारण कई इमारतों में पानी भर गया और बे एरिया के प्रमुख राजमार्गों पर वाहन पानी में फंस गए। बुधवार दोपहर तक 51 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल नीनो से बढ़ सकती है बारिश और समुद्री जलस्तर
'अल नीनो' एक ऐसा मौसमी पैटर्न है जिसमें उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है। इसके कारण कैलिफोर्निया में ज्यादा बारिश और तूफान आ सकते हैं। यह यूएस के पश्चिमी तट पर समुद्र के जलस्तर को कुछ समय के लिए बढ़ा सकता है, जिससे ऊंची लहरें और ज्वार-भाटा सामान्य से कहीं ज्यादा अंदर तक पहुंच सकते हैं।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में ऊंची लहरों से तटीय कटाव
गुरुवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया के तटों पर बड़ी-बड़ी लहरें टकराती रहीं, जिससे पहले आए तूफानों से हुआ कटाव और नुकसान और भी बढ़ गया। अक्टूबर में, क्रिस्टल कोव स्टेट पार्क के पास पैसिफिक कोस्ट हाईवे के नीचे एक तटीय ढलान में 360 फुट लंबी दरार आ गई थी। इसके चलते 'कैल्ट्रान्स' को दोनों दिशाओं में ट्रैफिक को एक-एक लेन तक सीमित करना पड़ा था, ताकि कर्मचारी ढलान को स्थिर करने का काम कर सकें।

मालिबू और लॉस एंजिलिस में 9 फुट तक ऊंची लहरों की चेतावनी
मालिबू और लॉस एंजिल्स काउंटी के समुद्र तटों के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे तक 'हाई सर्फ एडवाइजरी' (ऊंची लहरों की चेतावनी) जारी है, जिसमें 6 से 9 फुट ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

अगले सप्ताह किंग टाइड्स से बढ़ेगा खतरा
 वैज्ञानिकों का मानना है कि असली चुनौती अगले हफ्ते आएगी, जब रविवार से 27 नवंबर के बीच असामान्य रूप से ऊंचे 'किंग टाइड्स' (बहुत ऊंचे ज्वार) आएंगे। इस दौरान बड़ी लहरें उठ सकती हैं और और भी बारिश हो सकती है। सोमवार से, दक्षिणी कैलिफोर्निया के कुछ हिस्सों में तटीय जलस्तर 8 फुट से भी ऊपर जा सकता है।

दिसंबर और जनवरी में भी आएंगे साल के सबसे ऊंचे ज्वार
कैलिफोर्निया कोस्टल कमीशन के अनुसार, इस मौसम के सबसे ऊंचे ज्वार 24-26 नवंबर, 23-25 दिसंबर और 21-22 जनवरी को आएंगे। स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी के 'सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज इम्पैक्ट्स एंड एडाप्टेशन' के निदेशक मार्क मेरिफिल्ड ने चेतावनी दी, "कैलिफोर्निया में इस 'अल नीनो' के कारण तटीय इलाकों पर तीन तरह के खतरे मंडरा रहे हैं: ऊंची लहरें, भारी बारिश और समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी।'

सुपर अल नीनो की आशंका 60 फीसदी
'नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन' का अनुमान है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच एक बहुत ज्यादा तबाही मचाने वाले अल नीनो आने की आशंका लगभग 60 प्रतिशत है। यह 1950 में रिकॉर्ड रखे जाने की शुरुआत के बाद से अब तक की सबसे बड़ी घटना हो सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि "यह अब तक की सबसे बड़ी और सबसे तीव्र घटना होने का अनुमान है।'


ये भी पढ़ें: अमेरिका: विमान में घुसे नकाबपोश अधिकारी, मां के सामने बेटी को ले गए; उड़ान में देरी, क्यों उठ रहे सवाल?

तटीय राजमार्गों की सुरक्षा के लिए सरकार ने उठाए कदम
कैलिफोर्निया अपने तटीय बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए प्रयास तेज कर रहा है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम, जिन्होंने 21 सितंबर को पूरे राज्य में आपातकाल की घोषणा की थी, ने 27 अक्टूबर को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत 'हाइवे 1 टास्क फोर्स' का गठन किया गया है, जिसका काम तटीय राजमार्ग के संवेदनशील हिस्सों की पहचान करना और बचाव कार्यों में तेजी लाना है। गवर्नर कार्यालय के अनुसार, 2020 से 2026 के बीच 'हाइवे 1' के 'बिग सुर' हिस्से में आपातकालीन परियोजनाओं पर कुल 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed