फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Four US Presidents and one Vice President has received the Nobel Peace Prize

अमेरिका के इन चार राष्ट्रपतियों और एक उप राष्ट्रपति को मिला है नोबेल शांति पुरस्कार

Wed, 09 Sep 2020 06:42 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 09 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Four US Presidents and one Vice President has received the Nobel Peace Prize
अमेरिका के चार राष्ट्रपति और एक उप राष्ट्रपति को मिल चुका है नोबेल शांति पुरस्कार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। नॉर्वे के एक सांसद ने इस्रायल और यूएई के बीच एतिहासिक शांति समझौते में अहम भूमिका के लिए ट्रंप को नामित किया है। अब ट्रंप यह पुरस्कार जीतते हैं या नहीं इसका जवाब तो अगले साल अक्तूबर में मिलेगा जब इसके विजेता घोषणा की जाएगी। अगर ट्रंप यह पुरस्कार जीतते हैं तो वह ऐसा करने वाले पांचवें अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। 

विज्ञापन


अभी तक अमेरिका के चार राष्ट्रपति और एक उप राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है। इनमें सबसे पहले साल 1906 में थियोडोर रूसवेल्ट को यह पुरस्कार दिया गया था। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले राष्ट्रपति थे। थियोडोर के बाद साल 1920 में वुड्रो विल्सन, साल 2002 में जिमी कार्टर और साल 2009 में बराक ओबामा को यह पुरस्कार मिला। साल 2007 में अमेरिकी उप राष्ट्रपति अल गोरे भी नोबेल शांति पुरस्कार पा चुके हैं। 
विज्ञापन



वुड्रो विल्सन को प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति के लिए उनके प्रयासों और लीग ऑफ नेशन्स के निर्माण में सहायता के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। जिमी कार्टर को अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और आर्थिक व सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया था। 2007 में उप राष्ट्रपति अल गोरे को जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी जुटाने और साझा करने के लिए यह पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। यह पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन विश्व स्तर पर शांति के प्रयासों के लिए देती है। शांति के साथ-साथ रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री), भौतिकी (फिजिक्स), चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में भी यह पुरस्कार हर साल प्रदान किए जाते हैं। इस पुरस्कार की स्थापना स्वीडन के अल्फ्रेड नोबेल ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed