फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US President Donald Trump : Mexico asylum policy halted, naval fund will not be able to build wall

ट्रंप को झटके : मेक्सिको शरण नीति रोकी, नौसैनिक फंड से नहीं बना सकेंगे दीवार

Sat, 29 Feb 2020 09:15 PM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 29 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump : Mexico asylum policy halted, naval fund will not be able to build wall
US President Donald Trump - फोटो : PTI

मेक्सिको दीवार और शरणार्थी नीति के संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो अलग-अलग अदालतों ने झटके दिए हैं। पहले मामले में वाशिंगटन की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने मेक्सिको सीमा पर लंबी दीवार बनाने के लिए नौसैनिक अड्डा निर्माण की प्रस्तावित राशि खर्च करने पर रोक लगाई और दूसरे मामले में संघीय अदालत ने कई शरणार्थियों को मेक्सिको वापस भेजने की नीति पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


दरअसल ट्रंप ने मध्य अमेरिका में रह रहे हजारों शरणार्थियों को मेक्सिको वापस भेजने की नीति बनाई थी जिसे सेन फ्रांसिस्को में नौवीं सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने होल्ड पर रखा था। इस पर सुनवाई करते हुए संघीय अपील अदालत ने नई शरणार्थी नीति को प्रवासी अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी प्रोटोकॉल से संबंधित अमेरिकी कानून के नजरिए से पूरी तरह अमान्य करार दिया।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल इस नीति के तहत 59,000 शरणार्थियों को मेक्सिको वापस भेज चुका है। जबकि दूसरे मामले में जज बारबरा रोथस्टीन ने कहा कि राष्ट्रपति नौसैनिक अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्तावित फंड का इस्तेमाल मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए नहीं कर सकते हैं। बता दें कि बांगोर नौसैन्य अड्डे के पुनर्निर्माण के लिए इस राशि का अनुमोदन अमेरिकी संसद ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से गिरी दीवार
राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको सीमा से घुसपैठ रोकने के लिए जो दीवार बना रहे हैं, वह आंधी में गिर चुकी है। यह दीवार कैलेक्सिको शहर से लगी हुई थी। अफसरों के मुताबिक दीवार में मजबूत लोहा और नौ मीटर तक कांक्रीट लगा था। लेकिन 48 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने इसे गिरा दिया। हालांकि ट्रंप ने लोगों से वादा किया है कि वे दक्षिणी सीमा पर 3145 किमी लंबी दीवार बनाएंगे।

राहत : मैकगेन को नहीं देना होगा कांग्रेस समन का जवाब

अमेरिकी संघीय अपील कोर्ट ने व्हाइट हाउस के पूर्व काउंसिल डॉन मैकगेन को कांग्रेस के समन का विरोध करने पर सहमति जताकर ट्रंप को राहत दी है। इस आदेश के मुताबिक मैकगेन को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के समन का जवाब देना या उस पर अमल करना जरूरी नहीं होगा। बता दें कि रॉबर्ट मुलर की जांच संबंधी मामले में ट्रंप ने मैकगेन को समन का जवाब देने से इनकार किया हुआ है।

ट्रंप ने विवादित सांसद जॉन रैटक्लिफ को चुना खुफिया प्रमुख

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपल्बिकन सांसद जॉन रैटक्लिफ को शुक्रवार को अपना खुफिया प्रमुख चुना है। उनकी घोषणा के साथ ही अहम पद को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, स्थायी खुफिया प्रमुख का पद पिछले कई महीनों से खाली है।

ट्रंप ने रैटक्लिफ (53) को पिछले वर्ष जुलाई में डैन कोट्स के इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नामित किया था। लेकिन, डेमोक्रेट्स ने उनके इस फैसले की बहुत आलोचना की। वहीं, रिपब्लिकन सांसदों ने भी ठंडी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद उनका नाम वापस ले लिया गया था।

59,000 शरणार्थियों को 2019 में मेक्सिको वापस भेज चुका है ट्रंप प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed