फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US polls: Kamala Harris gets support from Hollywood celebritiy opera show

US Polls: कमला हैरिस को हॉलीवुड से मिल रहा एकतरफा समर्थन, ओपेरा शो में गन कल्चर को लेकर दिया बड़ा बयान

Fri, 20 Sep 2024 11:29 AM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशिगन Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 11:29 AM IST
सार

US polls: इस साल के अंत में अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और ट्रंप आमने-सामने हैं। कमला हैरिस को इन चुनावों में हॉलीवुड हस्तियों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
US polls: Kamala Harris gets support from Hollywood celebritiy opera show
कमला हैरिस को हॉलीवुड से मिला समर्थन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में इस साल नंबवर में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव दिनों-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। हॉलीवुड के सेलिब्रिटी लगातार अपने पसंदीदा उम्मीवार के सपोर्ट में उतर रहे हैं। डेमोक्रेट की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस को टेलर स्विफ्ट के बाद अब मीडिया मुगल ओपरा विन्फ्रे का भी समर्थन मिल गया है। कमला हैरिस प्रेसिडेंट की रेस में लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं। 
विज्ञापन


मिशिगन में आयोजित अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के चुनावी कार्यक्रम में मीडिया दिग्गज ओपरा विन्फ्रे ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में आव्रजन से लेकर अर्थव्यवस्था, प्रजनन अधिकारों और बंदूक हिंसा की रोकथाम जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। हैरिस ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि, इस चुनाव में अमेरिकियों के दिमाग में जो मुद्दे हैं, उनके बारे में सीधे बात करने के लिए टाउन हॉल में ओपरा का साथ होना बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

 
कमला हैरिस बोलीं-हमें तय करना है अमेरिका को किस ओर ले जाना है?
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि, इस चुनाव में बहुत कुछ दांव पर है, अब हम लोगों के सामने सवाल यह है कि, इस मोड़ पर हम अपने देश को किस ओर ले जाना चाहते हैं? लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि जब तक हम इसे बनाए रख सकते हैं, हममें से हर एक के पास इस सवाल का जवाब देने की शक्ति है। कमला हैरिस ने आगे कहा कि, हमारा अभियान इस बारे में है कि हम अमेरिकी के रूप में कौन हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड की कई हस्तियां इस कार्यक्रम में हुई शामिल
कमला हैरिस के साथ किए गए इस को शो को 'यूनाइट फॉर अमेरिका' नाम दिया गया था। इस कार्यक्रम का लाइवस्ट्रीम भी किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 दर्शक शामिल थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में मशहूर हस्तियां बेन स्टिलर, जेनिफर लोपेज, ब्रायन क्रैंस्टन, क्रिस रॉक, ट्रेसी एलिस रॉस, जूलिया रॉबर्ट्स और मेरिल स्ट्रीप जैसी हस्तियां वर्चुअली शामिल हुई। 

गन कल्चर पर बोलीं कमला 
ओपेरा के इस शो के दौरान वोटर्स भी व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए। उनकी ओर से अमेरिका में प्रजनन नीति, स्कूल गोलीबारी समेत कई मुद्दे पर अपने अनुभव शामिल किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन कल्चर पर कमला हैरिस ने कहा कि,  मुझे लगता है कि बंदूक हिंसा के मुद्दे पर बहुत लंबे समय से कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं। वे यह कहकर इसको आगे बढ़ा रहे हैं कि या तो आप दूसरे संशोधन के पक्ष में हैं या आप सभी की बंदूकें छीन लेना चाहते हैं। मैं दूसरे संशोधन के पक्ष में हूं, और मैं हमलावर हथियारों पर प्रतिबंध,  रेड फ्लैग कानूनों के पक्ष में हूं।

'अगर कोई मेरे घर में घुसता है तो उसे गोली....'
जब विन्फ्रे ने हैरिस से बंदूक रखने के बारे में पूछा तो उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनके पास बंदूक है। उन्होंने आगे कहा कि, अगर कोई मेरे घर में घुसता है, तो उसे गोली मार दी जाती है। मुझे शायद ऐसा नहीं कहना चाहिए था। मेरा स्टाफ बाद में इस पर विचार करेगा। 


ट्रंप से आगे चल रही हैं कमला 
इस बीच 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले सामने आए नए सर्वे के मुताबिक,  उपराष्ट्रपति हैरिस पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से आगे चल रही हैं। एग्रीगेटर फाइव थर्टी एट, रॉयटर्स के पोलिंग औसत के अनुसार, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन, नेवादा और उत्तरी कैरोलिना में हैरिस आगे चल रही हैं, जबकि जॉर्जिया में ट्रंप को अधिक समर्थन प्राप्त था, जबकि वे एरिज़ोना में बराबरी पर चल रहे हैं। द हिल के नवीनतम पोल में हैरिस ने राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप पर औसतन 49.8 प्रतिशत और 46 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed