फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US president Joe Biden Telephonic conversation with PM Modi Issues discussed including NSA visit to India

US: जो बाइडन ने PM मोदी से फोन पर क्या बात की? अमेरिकी NSA के भारत दौरे समेत इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

Thu, 06 Jun 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 03:19 PM IST
सार

राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दे चुके हैं। बाइडन ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए और 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई।

विज्ञापन
US president Joe Biden Telephonic conversation with PM Modi Issues discussed including NSA visit to India
राष्ट्रपति जो बाइडन, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भाजपा नीत एनडीए बहुमत हासिल करने के बाद अब सरकार बनाने की प्रक्रिया में जुट चुकी है। नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। मंगलवार को जारी रुझानों के बाद दुनिया भर के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी फोन पर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। इस बीच दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


बाइडन ने दी पीएम मोदी को बधाई
इससे पहले जो बाइडन ने पीएम मोदी और एनडीए को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर बधाई दी। अमेरिका के व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।" बाइडन ने सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए भारतीय नागरिकों की भी सराहना की।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया। बयान में आगे कहा गया, "दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और स्वतंत्र और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। दोनों नेताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान की नई दिल्ली की आगामी यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति बाइडन की बधाई पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडन के फोन कॉल से खुशी हुई। मैं उनकी बधाई और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनकी सराहना को बहुत महत्व देता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी आने वाले वर्षों में नए मील के पत्थर के रूप में साबित होंगे। हमारी साझेदारी मानवता के हित और वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनी रहेगी।"

जो बाइडन ने इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दे चुके हैं। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, "इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए और 650 मिलियन मतदाताओं को बधाई। भविष्य की अपार संभावनाओं के लिए दोनों देश एक साथ काम कर रहे हैं। इसी के साथ दोनों देशों के बीच दोस्ती भी बढ़ती जा रही है।"


बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं इंडी गठबंधन भी बहुमत से ज्यादा दूर नहीं था। इंडी गंठबंधन को 234 सीटों पर जीत मिलीं। भाजपा नीत एनडीए की लगातार तीसरी बार जीत के साथ नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। नौ जून को नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed