फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Military review of fitness standards will find array of tests, but higher requirements for combat

US Military: रक्षा मंत्री महिलाओं के युद्धक्षेत्र में जाने के खिलाफ; फिटनेस और सैन्य नियमों में समीक्षा की पहल

Sat, 29 Mar 2025 04:43 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 04:43 PM IST
सार

अमेरिका में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना में लड़ाई के लिए जरूरी फिटनेस और शारीरिक बनावट के नियमों की समीक्षा करने का फैसला किया है। इसके बाद सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या सभी सेनाओं लिए एक जैसे मानक होने चाहिए या फिर बदलते सामाजिक मानदंड और भर्ती की सच्चाई के आधार पर अलग-अलग नीतियां बननी चाहिए?

विज्ञापन
US Military review of fitness standards will find array of tests, but higher requirements for combat
पीट हेगसेथ, अमेरिका के रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SenRandPaul

विस्तार

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना में लड़ाई के लिए जरूरी फिटनेस और शारीरिक बनावट के नियमों की समीक्षा करने का फैसला किया है। इससे अलग-अलग सेनाओं (थल, जल, वायु) के नियमों में अंतर को लेकर बहस शुरू हो सकती है। सवाल यह है कि क्या सभी के लिए एक जैसे नियम होने चाहिए या फिर भर्ती और समाज के बदलते नियमों के हिसाब से बदलाव होने चाहिए?  

विज्ञापन


महिलाओं के युद्ध क्षेत्र में जाने के विरोधी हेगसेथ
बता दें कि पूर्व सैन्य अधिकारी पीट हेगसेथ महिलाओं के युद्ध क्षेत्र में जाने के खिलाफ रहे हैं। उनका मानना है कि महिलाओं को शामिल करने के लिए सेना के फिटनेस मानकों को आसान बनाया गया। वह चाहते हैं कि पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए एक ही तरह के सख्त नियम लागू किए जाएं। रक्षा विभाग इस पर समीक्षा कर रहा है और आगे बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bangladesh-China Ties: चीन में अच्छा दोस्त देखना हमारे लिए अहम, मोहम्मद यूनुस बोले- रिश्ते और बेहतर होने की आस
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेना को और मजबूत करने पर जोर
बीते 12 मार्च को भेजे गए एक ज्ञापन में हेगसेथ ने इस मामले में इरादे पूरी तरह से साफ कर दिए। उन्होंने कहा कि सेना के शारीरिक फिटनेस, शरीर की संरचना से जुड़े सभी मानकों पर जानकारी इकट्ठा की जाए, जिसमें दाढ़ी भी शामिल हो, लेकिन केवल दाढ़ी तक ही सीमित नहीं। उनका कहना था कि हमें ऐसे मानक बनाए रखने चाहिए जो हमारी सेना को मजबूत बनाए रखें, ताकि सेना दुनिया की सबसे प्रभावी लड़ाकू सेना बनी रहे।


सेना के फ्रंटलाइन में काम करने वाली महिलाओं के लिए चिंता
देखा जाए तो हेगसेथ की ये समीक्षा खासकर उन महिलाओं के लिए चिंता का कारण है जो फ्रंटलाइन पर वर्षों से काम कर रही हैं। ज्ञापन में 2015 के बाद हुए मानक परिवर्तनों की समीक्षा की गई है, जब महिलाओं के लिए सेना के सभी विभाग में नौकरियां खोल दी गई थी। 

ये भी पढ़ें:- Stadium Massacre: गिनी के पूर्व तानाशाह कैमारा को मिली माफी, 2009 के नरसंहार के लिए काट रहे थे 20 साल की सजा

क्या सैन्य परीक्षणों को बनाया जाएगा समान?
हालांकि रक्षा मंत्री हेगसेथ के सेना का समीक्षा करने के इस फैसले के बाद सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या सभी सैन्य परीक्षणों को समान बनाया जाएगा या फिर लिंग और उम्र के आधार पर अलग-अलग मानक बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि अमेरिका में अभी के नियमों के अनुसार उम्र और लिंग के आधार पर फिटनेस परीक्षणों को नंबर दिया जाता है। इस बदलाव से भर्ती और सैनिकों को रखने में मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उन्हें अचानक कठिन मानकों को पूरा करने के लिए कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed