{"_id":"67e7cf886bd7bea0fa0fda9a","slug":"yunus-says-important-for-bangladesh-to-see-china-as-good-friend-expects-ties-to-enter-new-phase-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh-China Ties: चीन में अच्छा दोस्त देखना हमारे लिए अहम, मोहम्मद यूनुस बोले- रिश्ते और बेहतर होने की आस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh-China Ties: चीन में अच्छा दोस्त देखना हमारे लिए अहम, मोहम्मद यूनुस बोले- रिश्ते और बेहतर होने की आस
Sat, 29 Mar 2025 04:16 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 29 Mar 2025 04:16 PM IST
सार
मोहम्मद यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश और चीन के बीच आर्थिक साझेदारी की बड़ी संभावनाएं हैं और वे स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। यूनुस ने अपनी बातचीत में पिछले साल के छात्र आंदोलन और शेख हसीना सरकार के पतन का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार
- फोटो : X / @ChiefAdviserGoB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा खत्म होने के मौके पर कहा कि उनके देश के लिए चीन को एक अच्छे मित्र के रूप में देखना ‘महत्वपूर्ण’ है और उन्हें उम्मीद है कि ढाका और बीजिंग के बीच संबंध एक नए चरण में प्रगति करेंगे। मोहम्मद यूनुस ने आगे कहा कि, 'हमारा रिश्ता वर्षों से बहुत मजबूत रहा है। हमारा व्यापारिक सहयोग अच्छा है और हम चीन के साथ साझेदारी से लाभान्वित हो रहे हैं।'
यह भी पढ़ें - Owaisi: वक्फ बिल पर ओवैसी ने केंद्र को घेरा, कहा- भाजपा के पास बहुमत नहीं, नीतीश और नायडू पर निर्भर हैं मोदी
चीन से और निवेश की मांग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चीन से अधिक निवेश की मांग की। उन्होंने कहा कि चीन बांग्लादेश के लिए एक संतुलनकारी शक्ति के रूप में काम कर सकता है। मोहम्मद यूनुस और शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें आर्थिक और तकनीकी सहयोग, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में साझेदारी, जल संसाधन प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण में सहयोग शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा, तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना में चीनी कंपनियों के शामिल होने का भी स्वागत किया गया। बता दें कि, पहले की शेख हसीना सरकार इस परियोजना को भारत के सहयोग से पूरा करना चाहती थी, लेकिन अब चीन इसमें भूमिका निभाने को तैयार है।
बांग्लादेश में चीनी निवेश और मेडिकल टूरिज्म
मौजूदा समय में एक हजार से अधिक चीनी कंपनियां बांग्लादेश में काम कर रही हैं। चीन से बांग्लादेश का आयात लगातार बढ़ रहा है। बांग्लादेश के कई मरीज इलाज के लिए भारत जाते हैं, लेकिन अब चीन इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है। वहीं चटगांव से चीन के कुनमिंग शहर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि बांग्लादेशी मरीज चीन में इलाज करा सकें।
यह भी पढ़ें - Politics: 'संसद में अहम मुद्दों पर चर्चा को रोक रही सरकार', प्रियंका गांधी का आरोप- विपक्ष की आवाज दबाई जा रही
मोहम्मद यूनुस अब थाईलैंड में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई है, लेकिन अभी भारत की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन