{"_id":"67ed799b9c8bb3a4080fa4f0","slug":"us-meta-did-n-follow-the-turkish-government-s-order-was-fined-heavily-for-refusing-to-ban-content-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: मेटा ने नहीं माना तुर्किये सरकार का फरमान, कंटेंट प्रतिबंधित करने से इनकार पर लगाया गया तगड़ा जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: मेटा ने नहीं माना तुर्किये सरकार का फरमान, कंटेंट प्रतिबंधित करने से इनकार पर लगाया गया तगड़ा जुर्माना
Wed, 02 Apr 2025 11:23 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:23 PM IST
सार
सोशल मीडिया साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम की मुख्य कंपनी मेटा पर तुर्किये सरकार ने जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मेटा पर ये जुर्माना सरकार की तरफ से कुछ कंटेंट ब्लॉक न करने पर लगाया है।
विज्ञापन
meta logo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा पर तुर्किये सरकार ने जुर्माना लगाया है। मेटा का कहना है कि उस पर यह जुर्माना तुर्किये सरकार के कुछ कंटेंट को ब्लॉक करने का फरमान न मानने पर लगाया गया है। हालांकि मेटा ने यह नहीं बताया कि जुर्माना कितने का है, लेकिन इसे काफी अधिक बताया। मेटा का कहना है कि उसने रेसप तैयप एर्दोआन सरकार के फेसबुक और इंस्टाग्राम से कुछ पोस्ट हटाने की बात इसलिए नहीं मानी, क्योंकि उसे लगा कि ये पोस्ट जनता के लिए अहम हैं।
यह भी पढ़ें - SC: 'अपराधियों को भी कानून के तहत मिले सुरक्षा', राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के DGP को 'सुप्रीम' निर्देश
मेटा ने तुर्किये सरकार के अनुरोधों को किया खारिज
मेटा ने कहा, हमने तुर्किये सरकार के उन अनुरोधों को खारिज कर दिया, जिनमें साफ तौर पर सार्वजनिक हित में कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया था। मेटा ने आगे कहा कि तुर्किये सरकार की कंटेंट हटाने की मांग और सोशल मीडिया को बंद करने की धमकियां लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नकारात्मक असर डालती हैं। कंपनी का मानना है कि इस तरह की पाबंदियां जनता की बहस और बोलने के अधिकार को नुकसान पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
एक्स भी उठाएगा तुर्किये के प्रतिबंधों के खिलाफ आवाज
बताते चलें कि इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी पर व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से ही राष्ट्रपति एर्दोआन की सरकार सोशल मीडिया पर विपक्षी आवाजों को दबाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। तुर्किये में 2028 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों में इमामोग्लू एर्दोआन के कड़ी टक्कर देने वाले हैं। बीते कुछ सालों में तुर्किये ने सोशल मीडिया कंपनियों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
यह भी पढ़ें - SC: 'दूरदराज क्षेत्रों में सेवा देने की शर्त बंधुआ मजदूरी समान', सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों की नीति पर उठाए सवाल
एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम को किया गया था ब्लॉक
मेयर इमामोगलू की गिरफ्तारी के वक्त 19 मार्च को एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी प्रमुख साइटों को ब्लॉक कर दिया गया था। मीडिया एंड लॉ स्टडीज एसोसिएशन नाम के एक संगठन के मुताबिक, उस वक्त 700 से ज्यादा निजी एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए थे। इनमें पत्रकारों, मीडिया संस्थानों, छात्र समूहों और सामाजिक संगठनों के अकाउंट शामिल थे। एक्स ने भी कहा है कि वह इन प्रतिबंधों का विरोध करेगा। इसके अलावा, कई लोगों को सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें सरकार विरोधी माना जा रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन