फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US lawmakers praised the meeting between ministers of Quad countries

प्रशंसा: अमेरिकी सांसदों ने क्वाड देशों के मंत्रियों के बीच बैठक को सराहा, मीटिंग में हुई थी चीन और यूक्रेन पर चर्चा

Thu, 17 Feb 2022 12:37 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 12:37 AM IST
सार

अमेरिका संसद के कॉकस के सह-अध्यक्षों ने कहा कि क्वाड कोविड-19 टीकों के वितरण, मानवीय मदद, पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी कदमों और साइबर सुरक्षा पर सहयोग को आगे बढ़ाकर साझा मूल्यों में निहित हिंद-प्रशांत के भविष्य के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
US lawmakers praised the meeting between ministers of Quad countries
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी सांसदों ने ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की हाल में हुई बैठक की प्रशंसा की है। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया क्वाड के सदस्य देश हैं। इन देशों के विदेश मंत्रियों ने हाल में मेलबर्न में बैठक की। इस दौरान नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की अस्थिरकारी भूमिका और यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका पर चर्चा की थी।

विज्ञापन


कई अमेरिकी सांसदों ने एक साझा बयान में कहा- भारत, अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया के साथ करीबी रिश्तों के कट्टर समर्थक होने के नाते हम पिछले सप्ताह की मंत्रिस्तरीय बैठक के जरिये इस अहम साझेदारी को और मजबूत होते देखकर खुश हैं। यह बयान सांसद जोआक्विन कास्त्रो, एड्रियन स्मिथ, जो कर्टनी, माइक गैलाघर, ब्रैड शर्मन, स्टीव चाबोट और अमी बेरा ने जारी किया।
विज्ञापन


जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के लिए संसद के कॉकस के सह-अध्यक्षों ने कहा कि पिछले हफ्ते की बैठक सितंबर 2021 में हुए शिखर सम्मेलन के परिणामों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्वाड कोविड-19 टीकों के वितरण, मानवीय मदद, पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी कदमों और साइबर सुरक्षा पर सहयोग को आगे बढ़ाकर साझा मूल्यों में निहित हिंद-प्रशांत के भविष्य के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।


क्या है क्वाड सम्मेलन
द क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग(QUAD) की शुरुआता वर्ष 2007 में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2000-2005 में हो गई थी जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में आई सुनामी के बाद मदद का हाथ बढ़ाया था। क्वाड में चार देश अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। मार्च में कोरोना वायरस को लेकर भी क्वाड की बैठक हुई है। इसमें पहली बार न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और वियतनाम भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed