फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US launches five-week pilot programme to renew H-1B visas domestically

H-1B Visa: अब अमेरिका में ही करा सकेंगें अपने वीजा का नवीनीकरण; यूएस ने लॉन्च किया पायलट प्रोजेक्ट

Wed, 31 Jan 2024 01:22 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 Jan 2024 01:22 AM IST
सार

29 जनवरी को लॉन्च किया गया यह पायलट नवीनीकरण कार्यक्रम 1 अप्रैल तक चलेगा।  इस समयावधि में 20,000 तक योग्य गैर- आप्रवासी कर्मचारी घरेलू स्तर पर अपने एच-1बी वीजा का नवीनीकरण कर सकते हैं।   अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान की थी।

विज्ञापन
US launches five-week pilot programme to renew H-1B visas domestically
एच-1बी वीजा

विस्तार

भारतीय नागरिकों सहित एच-1बी कर्मचारी, अमेरिका छोड़े बिना अपने वीजा को नवीनीकृत करने के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।  अमेरिका ने घरेलू स्तर पर एच-1बी वीजा को नवीनीकृत करने के लिए पांच सप्ताह का पायलट कार्यक्रम शुरू किया है। करीब दो दशकों बाद यह बड़ा बदलाव हुआ है। 

विज्ञापन


29 जनवरी को लॉन्च किया गया यह पायलट नवीनीकरण कार्यक्रम 1 अप्रैल तक चलेगा।  इस समयावधि में 20,000 तक योग्य गैर- आप्रवासी कर्मचारी घरेलू स्तर पर अपने एच-1बी वीजा का नवीनीकरण कर सकते हैं।   अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान की थी। यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने वाशिंगटन में एक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा नवीनीकरण स्टाम्पिंग आयोजित की जा रही है। यात्रा के बाद व्हाइट हाउस द्वारा जारी साझा बयान में भी इसका जिक्र किया गया।
विज्ञापन


यह वीजा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और अस्थायी वीजा धारकों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अगले पांच हफ्तों में पायलट वीजा के लिए कुल 20,000 प्रतिभागियों को स्वीकार किया जाएगा। पायलट के लॉन्च से पहले विदेश मंत्रालय ने वीजा धारकों को उनकी पात्रता की पुष्टि करने की अनुमति दी। इस प्रयास का उद्देश्य वैध अप्रवासियों के लिए वीजा प्रक्रिया को  सुव्यवस्थित और बेहतर बनाना है, जिससे इसे अधिक कुशल और कम बोझिल बनाया जा सके। आवेदक अब अर्जी लगाने के लिए उनके देश जाने से बच सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन में एच-4 वीजा शामिल नहीं
फिलहाल यह पहल केवल एच-1बी कामगारों तक ही सीमित है जो दिसंबर में उल्लिखित मानदंडों को पूरा करते हैं। इसमें एच-4 वीजा पर पति/पत्नी और बच्चों जैसे आश्रित वीजा धारकों को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि आगे चलकर इसे अन्य वीजाओं पर भी लागू किया जा सकता है। हालांकि फिलहाल इस पहल के अलावा ग्रीन कार्ड बैकलॉग को कम करने सहित अन्य महत्वपूर्ण आव्रजन सुधारों के प्रयास भी जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed